पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोष पर उठे कदम, बरसे फूल

घोष पर उठे कदम, बरसे फूल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
घोष की मधुर धुन और उस पर एक साथ उठते और गिरते कदम। इसके साथ ही हो रही पुष्पवर्षा ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर दिया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 117 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विद्या निकेतन स्कूलों की ओर से शनिवार को नगर में बालक व बालिकाओं का अलग-अलग पथ संचलन निकाला गया। गांधीनगर स्थित विद्या निकेतन स्कूल के बालकों का पथ संचलन किला रोड स्थित प्रताप स्कूल से शनिवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ। पथ संचलन पाडनपोल, लक्ष्मीनाथ मंदिर, गांधी चौक, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, सुभाष चौक, चंद्रलोक सिनेमा के सामने व ओछड़ी दरवाजा के सामने से होते हुए रामकुई के पास स्थित पार्क में पहुंचा। बालिकाओं का पथ संचलन कीरखेड़ा गोलवलकर नगर स्थित विद्या निकेतन बालिका स्कूल से रवाना हुआ।
पथ संचलन का नगर में कई जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। गोल प्याऊ चौराहा पर विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश झंवर, महामंत्री किशन पिछोलिया समेत दर्जनों पदाधिकारियों व गांधी चौक में मुकेश नाहटा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह ने ध्वज फहराकर पथ संचलन प्रारंभ किया। विद्या भारती चित्तौडग़ढ़ प्रांत के जिला व्यवस्थापक ओम प्रकाश सुखवाल ने बोस के जीवन से जुड़े प्रसंगों से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस मौके पर शिवनारायण मानधना, श्यामलाल दशोरा, कैलाश तिवारी, विशेष गर्ग, अनिरुद्धसिंह भाटी, सुशील शर्मा, मुकेश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
राशमी. आदर्श विद्या निकेतन की ओर से पथ संचलन निकाला गया। सचिव लोकेश सुवालका के अनुसार कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने भगवाध्वज पर पुष्पवर्षा कर पथ संचलन को रवाना किया। संचलन पर विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा की। संचलन के आगे बालिकाएं हाथों में तलवारें लिए झांसी की रानी के वेश में चल रही थी। रथ में मां भारती, सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि महापुरुषों की झांकियां सजी हुई थी।
सांवलियाजी. आदर्श विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने पथ संचलन निकाला। पूर्व सरपंच राधेश्याम पामेचा, आयुर्वेद चिकित्सक महेंद्र जाजोरिया, पूर्व मंदिर मंडल सदस्य सत्यनारायण शर्मा तथा नंदकिशोर ने केसरिया ध्वज लहराकर संचलन को रवाना किया। स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष बोस की झांकी सजाई गई।
भूपालसागर. आदर्श विद्या निकेतन के विद्यार्थियों की ओर से कस्बे के श्रीचारभुजानाथ मंदिर के सामने से पथ संचलन शुरू किया गया। संचलन को तहसीलदार प्रभुलाल जैन ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लीलाधर जोशी, अर्जुनलाल शर्मा आदि की मौजूदगी में भगवा पताका दिखाकर रवाना किया। संचलन में भारत माता, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस व शिवाजी की झांकी बनाई गई। स्कूल कमेटी के सुनील सोनी, विनोद मंगल, मनोहर चंडालिया, राजेंद्र चंडालिया, विजय अग्रवाल, महेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल ने स्वागत किया।
निम्बाहेड़ा. सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला गया। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ऊंकारसिंह शक्तावत ने बताया कि संचलन का शंखनाद प्रबंध समिति सदस्य अशोक शर्मा ने किया। समिति सचिव संजय सिंघवी, सज्जनसिंह व देवकरण समदानी आदि उपस्थित थे। पथ संचलन मंडी चौराहा, चंदन चौक, सब्जी मंडी, विवेकानंद सर्कल होते हुए वापस स्कूल पहुंचा। मार्ग में कई स्थानों पर विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों व नागरिकों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। पथ संचलन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की झांकी अनुपम रही। संचलन में कैलाश आमेटा, भागीरथ प्रजापत, कृष्णा वैष्णव, लालसिंह राठौड़, दिनेशचंद्र कुमावत, चंद्रकांता श्रीमाली, सीमा मेहता, लता सेन उपस्थित रहे।
कपासन. आदर्श विद्या निकेतन की ओर से निकले पथ संचलन में पहली बार सम्मिलित बालिका घोष आकर्षण का केंद्र रहा। संचलन का कई जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। सुबह 10.30 बजे झंवरों का मोहल्ला स्थित स्कूल से एसडीएम कृष्णपालसिंह एवं परशुराम सेना के प्रदेशाध्यक्ष व भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोदकुमार बारेगामा ने पथ संचलन को केसरिया झंडी दिखाई।
संचलन में सबसे आगे ध्वज लिए बालक व उनके पीछे बालक व बालिकाओं के घोष व वाहिनी तथा छोटे-छोटे बालक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन नगर के मुख्य मार्गों व सदर बाजार होता हुआ श्रीरामद्वारा में संपन्न हुआ। यहां बौद्धिक सभा का आयोजन भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष बारेगामा की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग शारीरिक प्रभारी पुष्करलाल ने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् रामनारायण शर्मा थे। विद्यालय समिति के अध्यक्ष सुगनलाल बाघमार ने आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया भी मौजूद थे।



चित्तौडग़ढ़. विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थी शनिवार दोपहर पथ संचलन निकालते हुए तथा उन पर पुष्पवर्षा करते हुए नागरिक। राशमी. कस्बे में शनिवार को पथ संचलन में झांसी की रानी का रूप धरकर चलती बालिकाएं।