पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर 25 कर्मचारी होंगे सम्मानित

रेलवे स्टेशन पर 25 कर्मचारी होंगे सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेशन के २५ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। सुबह आठ बजे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्टेशन प्रबंधक धर्मवीरसिंह ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 25 कर्मचारियों क्रमश: स्टेशन मास्टर केआर मीणा, कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मीचंद जाखड़, ओमप्रकाश खोईवाल, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क सिराज खान, वरिष्ठ पाइंट मेन शंभूदयाल सी, गुड्स गार्ड मुन्नासिंह, टिकट परीक्षक राजेश मौर्य, सफाई ठेका सुपरवाइजर संजय सैनी, सफाई कर्मचारी अलका देवी, मांगीलाल, कैरिज विभाग से सेक्शन इंजीनियर भगतसिंह, जूनियर इंजीनियर रमेश बोरीवाल, इंजीनियर वक्र्स से कारपेंटर शंकरलाल, वरिष्ठ खलासी हीरालाल बी, टेलीकाम विभाग से टीसीएन द्वितीय ऋषि कुमार, हेल्पर खलासी राजकुमार, सिग्नल विभाग से ईएसएम अशोक कुमार जे, दिनेश मीणा, इलेक्ट्रिक ((पाइंट)) टीसीएन कंवरलाल बी, वरिष्ठ सहायक दिनेशचंद्र जे, आरपीएफ से कांस्टेबल ओमप्रकाश मीणा, कालूराम मीणा, जीआरपी से कांस्टेबल राजेश कुमार, शिव कुमार सम्मानित होंगे।