और बढ़ाना है मतदान प्रतिशत
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने में बीएलओ की अहम भूमिका रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती को सभी ने स्वीकार कर काम किया तो इसके रिजल्ट भी अच्छे रहे। अब लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत और बढ़ाना है।
यह बात कलेक्टर रवि जैन ने शनिवार दोपहर महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिलास्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीएलओ की मेहनत और सभी की भावना से जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ा। जिले में वर्ष 2008 के विस चुनाव में भी 72 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में इसको बढ़ाना चुनौती से कम नहीं था, लेकिन सामूहिक प्रयास और जागरूकता से यह 81 प्रतिशत पहुंच गया। ज्यादा से ज्यादा मतदान होगा तो सरकार में हर मतदाता का एक तरह से शेयर होगा। उन्होंने बीएलओ का मानदेय बढाने के लिए सरकार से आग्रह करने की बात कही। समारोह में कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई। जिला परिषद सीईओ जगबीरसिंह ने स्वीप कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी का संदेश वाचन किया। एसडीएम पुष्पेन्द्रसिंह शेखावत ने मतदान दिवस और मतदान प्रतिशत बढऩे के संबंध में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन रखा। कॉलेज प्राचार्य प्रो. एसके ठक्कर व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने भी विचार रखे। छात्रसंघ अध्यक्ष शर्मा सहित छात्रों ने कलेक्टर को स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट की। संचालन योगेश भोजवानी ने किया। तहसीलदार सीमा खेतान ने स्वागत किया। नव मतदाता, बीएलओ, छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक मौजूद थे।
कपासन विस राज्य में दूसरे नंबर पर: कलेक्टर रवि जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढऩे के मामले में कपासन विधानसभा राज्य में दूसरे नंबर पर रही। इस विस क्षेत्र में वर्ष 2008 में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार 16 प्रतिशत बढकर 78 हो गया। इसके लिए जिलास्तरीय समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने कपासन एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान को सम्मानित किया।
निम्बाहेड़ा. बाउमावि में मुख्य अतिथि नपा चेयरपर्सन ममता शारदा ने नवमतदाताओं से स्वविवेक से मतदान का आह्वान किया। अध्यक्षता एसडीओ ज्ञानमल खटीक ने की।कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नित्यानंद द्विवेदी ने जानकारी दी। ईओ जयदेवसिंह राठौड़, तहसीलदार ब्रह्मलाल जाट भी उपस्थित थे। आभार प्रधानाचार्य साधना घोष ने जताया। बड़ोलीघाटा राप्रावि मेवातियों की झोपडिय़ां में स्कूल ड्रेस वितरण अशोक जाट ने किया। अध्यक्षता कालूराम गायरी ने की। नरसिंहगढ़ उप्रावि में बीएलओ उमेश शर्मा ने संकल्प दिलाया।
चित्तौडग़ढ़. मतदाता दिवस समारोह में शपथ लेते हुए मंचासीन अधिकारी।