खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 27 से
चित्तौडग़ढ़. जिलास्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 27 जनवरी से महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित घूमर गार्डन में लगेगी। इसमें लगभग 50 स्टॉलों पर विभिन्न उत्पादों का विपणन तथा प्रदर्शन होगा। राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जिला उद्योग केंद्र की आयोजन समिति के तत्वावधान में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार शाम साढ़े छह बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर रवि जैन तथा विशिष्ट अतिथि सर्वोदय साधना संघ, चंदेरिया के मंत्री नवरतन पटवारी करेंगे। पांच फरवरी तक चलने वाली प्रदर्शनी में उदयपुर संभाग सहित जैसलमेर, बाड़मेर की संस्थाएं खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े कई उपयोगी घरेलू उत्पादों का विपणन तथा प्रदर्शन करेंगी।