जिलास्तरीय सूची में तीन और नाम जुड़े
चित्तौडग़ढ़. गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह में सम्मानित होने वालों की सूची में तीन और नाम जोड़े गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार दोपहर जारी पूरक सूची के अनुसार विस चुनाव में सहायक प्रभारी अधिकारी, मतदान दलों के गठन में सेवाएं देने पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अशोक लोढा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डा.राजेन्द्र राठौड़ के अलावा ब्रेन केफे बेडिंग साइंटिस्ट कांटेस्ट 2013 में क्वालिफाई लेवल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यूरोपियन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रिषी पुत्र प्रदीप जैन को भी सम्मानित किया जाएगा। इस तरह अब जिला स्तरीय समारोह में 65 प्रतिभाएं सम्मानित होगी।