पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेगूं, बड़ीसादड़ी, कपासन में होंगे सम्मानित

बेगूं, बड़ीसादड़ी, कपासन में होंगे सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बेगूं
गणतंत्र दिवस के उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह मे 14 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम कार्यालय से जारी सूची के अनुसार शहीद रूपाजी करपाजी महाविद्यालय के प्राध्यापक डीपी चतुर्वेदी, अंबेडकर छात्रावास के सहायक कर्मचारी सोहनलाल खोरवाल, अध्यापक जालमपुरा के धनराज पहाडिय़ा, राउप्रावि पाछुंदा के चंद्रशेखर चतुर्वेदी, नंदवाई के पशुधन सहायक भैरूलाल तेली, अविविनिलि जेईएन राजेश शर्मा, सहायक कंवर प्रथम कंवर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता इफतेखार अंसारी, तहसील के कनिष्ठ लेखाकार भूपेंद्र सुराणा तथा सहायक कर्मचारी ओम प्रकाश ओड़, राजेंद्रसिंह राठौड़, चुनाव शाखा के सत्तार मोहम्मद, सहायक राजस्व अधिकारी अंशुमान भट्ट, कमलेश संचेती को सम्मानित किया जाएगा ।
बड़ीसादड़ी. गणतंत्र दिवस के उपखंड स्तरीय समारोह में सार्वजनिक पुस्तकालय के पदाधिकारियों, मानपुरा स्कूल के भामाशाह सीताराम मीणा, कालू मीणा तथा कन्हैयालाल जोशी, अध्यापक विजयसिंह मीणा चांद्राखेड़ी, अनूप शर्मा बड़ीसादड़ी तथा सुमित्रा मेहता, कंप्यूटर ऑपरेटर बालकिशन मेनारिया महादेव सुथार, सफाई कर्मी संपत, लाइनमैन शाकिर अहमद, समाजसेवी नाथूलाल टेलर, विस चुनाव में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए एईएन सिंचाई विभाग विनीत कुमार, तहसीलदार किशनलाल शर्मा, रमेश चंद्र बहेडिय़ा व माजिद मोहम्मद, नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम जांगिड़, पटवारी दिलीप कुमार, कांस्टेबल लाखन सिंह तथा उप कोषाधिकारी हीरालाल जोशी, जूनियर क्रिकेट में राज्यस्तर पर चयनित प्रदीप मोची, लखन गवारिया, मोहम्मद आसिफ, राज्य विज्ञान मेले में प्रतिभागी अंकित जायसवाल, राजस्व कार्य में उत्तम शर्मा, भंवरलाल शर्मा, समाजसेवा के लिए मुकेश वाल्मिकी व शिक्षा विभाग के लिए आशुतोष रावल को सम्मानित किया जाएगा।
कपासन. उपखंड स्तरीय समारोह दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में होगा। इसमें उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 23 जने सम्मानित होंगे। मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर होंगे। एसडीएम कृष्णपालसिंह ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में बीडीओ गोपालसिंह कानावत, रामावि उचनारखुर्द के प्रधानाध्यापक रघुवीरसिंह चौधरी, आईटीआई के लिपिक ग्रेड प्रथम रामलाल वर्मा, रामउमाावि प्राध्यापक सुभाषचंद माहेश्वरी, एसडीएम कार्यालय के लिपिक ग्रेड द्वितीय राजेश नंदवाना, सीएचसी के जीएनएम मोहन मीणा, पीएचएन चंचल चावला, फार्मासिस्ट नेंसी पंवार, स्व. राघव दाधीच मित्र मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र आचार्य, लोक कलाकार नाथूलाल पूर्बिया, मदरसा दीवाना शाह प्रभारी हाजीअल्लानूर खान, आशा सहयोगिनी जमना जाट व पूजाकंवर चारण, रामावि रामथली के पीटीआई हरलाल जाट, नपा के सहायक कर्मचारी श्यामलाल गुर्जर, जगदीशचंद गौड़ को सम्मानित किया जाएगा। नपा के सफाई कर्मचारी रोशनदेवी, राउप्रावि बुदाखेड़ा के सहायक कर्मचारी रमेशचंद लालोदिया, तहसील के सहायक कर्मचारी सोहनलाल बलाई, कॉलेज के सहायक कर्मचारी मांगीलाल बलाई, सेवानिवृत अध्यापक भंवरलाल टांक, पंस के कम्प्यूटर आपरेटर शंकरलाल सालवी व सहायक कर्मचारी कमलादेवी खटीक को सम्मानित किया जाएगा
कई जगह होंगे ध्वजारोहण
निम्बाहेड़ा. पीसीसी उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
चिकारड़ा. रविवार को विभिन्न संस्थाओं में ध्वजारोहण के बाद मुख्य समारोह सुबह नौ बजे राउमावि प्रांगण में होगा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश सोनी ध्वजारोहण करेंगे।
भदेसर. उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह राउमावि परिसर में होगा। एसडीएम वंदना खोरवाल ने बताया कि सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।