- Hindi News
- ब्रेन हंट से विद्यार्थियों को सीखने को मिलेगा
ब्रेन हंट से विद्यार्थियों को सीखने को मिलेगा
निम्बाहेड़ा. वंडर सीमेंट द्वारा राउप्रावि सांगरिया में ब्रेन हंट 2 चैलेंज योर इमेजिनेशन प्रतियोगिता के तहत राउप्रावि सांगरिया में विद्यार्थियों को ब्रेन हंट 2 बुकलेट दी गई। वंडर सीमेंट के अधिकारियों एवं स्कूल शिक्षकों ने बताया कि इससे बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा निखरेंगी। इसके जरिए विद्यार्थियों को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। वंडर सीमेंट से हेमेंद्र सिंह झाला, राहुल व्यास, मोहन कुमार आनंद एवं शिक्षक मौजूद थे।