- Hindi News
- होम सेफ्टी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित
होम सेफ्टी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
बिरला सीमेंट वक्र्स के सेफ्टी विभाग द्वारा सेफ्टी सप्ताह के तहत गृहणियों के लिए गृह संरक्षा ((होम सेफ्टी)) पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बिरला सीमेंट व चंदेरिया सीमेंट वक्र्स के अधिकारियों, कर्मचारियों की पत्नियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक संजय राठी ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें स्टाफ वर्ग में प्रथम अंजना कहलोन, द्वितीय चंद्रसखी माथुर, तृतीय शशि प्रभा शर्मा, श्रमिक वर्ग में प्रथम कीर्ति गोयल, द्वितीय कमर सुल्ताना अली, तृतीय अंजू मंगल रही। विजेताओं तथा प्रतियोगिता में शामिल सभी गृहणियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि अनिता हमीरवासिया, विशिष्ट अतिथि मधुश्री साबू थी। कविता टांक, आरती शर्मा, सीमा गुर्जर, कल्पना ने गीत, वंदना व समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। उर्वशी विजयवर्गीय, प्रिया शर्मा ने एकल नृत्य व मंजू सालवी ने गीत प्रस्तुत किए। समारोह में रतिकांत चौधरी, आलोक गोयल ने सहयोग किया। संचालन विनोद कुमार राठी ने किया।
चित्तौडग़ढ़. बिरला सीमेंट द्वारा आयोजित सेफ्टी सप्ताह के तहत होम सेफ्टी कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अतिथि।