पीजी कॉलेज में खेल प्रतियोगिता 29 को
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव नवचेतना धूम-2014 के तहत 29 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।
छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 29 जनवरी को 500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, वॉलीबाल, तार गोला, भाला फेंक, 1500 मीटर दौड़, छात्राओं की ऊंची कूद, संकाय सदस्य दौड़, मंत्रालयिक कर्मचारी दौड़ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दौड़ होगी। यह प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को छात्रों की गोला फेंक, 200 मीटर दौड़, १०० मीटर दौड़, लंबी कूद, 800 मीटर दौड़, तश्तरी फेंक, कबड्डी एवं छात्राओं के लिए 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, 200 मीटर दौड़, १०० मीटर दौड़, लंबी कूद व तश्तरी फेंक
प्रतियोगिताएं होगी।