पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर एक फरवरी को

निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर एक फरवरी को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
जिला स्वास्थ्य समिति एवं आदित्य जन सेवा ट्रस्ट, झंकार सेवा समिति आदित्यपुरम के सहयोग से आदित्य जन सेवा ट्रस्ट चिकित्सालय सावा शंभूपुरा में एक फरवरी को निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। आदित्य सीमेंट के संग्रामसिंह ने बताया कि एक से 15 फरवरी के मध्य कोटा के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता द्वारा मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक फरवरी से रोगियों की जांच भर्ती का कार्य किया जाएगा। शिविर में रोगियों को आवास, भोजन, दूध, फल, दवाइयां, चश्मे एवं लाने ले जाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।