पिकअप की चपेट में आई बालिका की मौत
बेगूं. धनोरा गांव में पिकअप की चपेट में आने से छह साल की मासूम बालिका की मौत हो गई। बेगूं सीआई मानाराम गर्ग ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक पिकअप ड्राइवर द्वारा पिकअप को पीछे लेने के दौरान सड़क पर घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय शिवानी पुत्री भैरूलाल मेघवाल उसकी चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका की लाश को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया।