मुनि जिनविजय जयंती 27 को
चित्तौडग़ढ़. सर्वोदय साधना संघ चंदेरिया के चार दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह के तहत मुनि जिनविजय की जयंती 27 जनवरी को सुबह नौ बजे मुनिजी के समाधि स्थल सर्वदेवायतन मंदिर परिसर में पुष्पांजलि समारोह के साथ मनाई जाएगी। रात आठ बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मुकुट बिहारी दाधीच ने दी। राष्ट्र कवि अब्दुल जब्बार ने बताया इसी दिन दोपहर दो बजे राउमावि चंदेरिया में देश भक्ति परख कविता प्रतियोगिता होगी, जिसमें चंदेरिया तथा पुठोली क्षेत्र के स्कूलों से कक्षा आठवीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी भाग लें सकेंगे।