पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों की मीटिंग आयोजित

मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों की मीटिंग आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजन व मुरिदैन की मीटिंग हशमत कॉलोनी स्थित काजी-ए-शहर के निवास पर शहर काजी अब्दुल मुस्तफा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहर काजी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किए जाने की घोषणा पर समाज के लोगों द्वारा मुबारकबाद दी गई।
शहर काजी ने समाजजनों से कहा कि देश की एकता, अखंडता को कायम रखने, देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद करते हुए वतन परस्ती, देश हित, राष्ट्रीयता, कर्तव्यनिष्ठा, देशभक्त बनकर राष्ट्र को उन्नतशील बनाने में सहयोग किया जाए। समाज की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। मीटिंग में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लियाकत अली शोरगर, पूर्व रीडर मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद अयूब, हाजी अब्दुल हबीब, बशीर भाई, अकरम, मोहम्मद सलीम खान, मोहम्मद सलीम छीपा, अलाउद्दीन शोरगर, सिद्दीक मोहम्मद, रमजान अली छीपा सहित समाजजन उपस्थित थे। संचालन जाकिर हुसैन खान ने किया।