लायंस क्लब के विश्व में १४ लाख सदस्य
निम्बाहेड़ा. लायंस क्लब विश्व की सबसे बड़ी मानव सेवी संस्था है। जिसके 208 देशों में 14 लाख सदस्य हैं। यह बात क्लब के प्रांतपाल सुरेश गोयल ने लायंस क्लब निम्बाहेड़ा के 40 वे स्थापना दिवस पर आदर्श कॉलोनी में आयोजित समारोह में कही। क्लब के स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अब तक 280 लोगों का नेत्रदान कराया जा चुका है। चार्टर सदस्य डॉ. जेएम जैन ने नेत्रदान पर प्रकाश डाला एवं लायन जीआर गर्ग ने लायनवाद पर विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्ष बालकिशन शारदा ने स्वागत किया। सचिव एके श्रीवास्तव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि ओपी माहेश्वरी कपासन एवं पालिकाध्यक्ष ममता शारदा का अभिनंदन किया। गोयल ने सात नए सदस्यों पीके जोशी, जयंत मल्होत्रा, आरके जैन, आरएन त्रिपाठी, दिलीप सोनी, जयकिशन गगरानी एवं हरीश भराडिय़ा को शपथ दिलाई। नेत्रदान में सहयोग करने वाले कंपाउंडर आशाराम सेन का भी सम्मान किया। शांतिचंद्र मेहता, ज्ञानचंद ढेलावत, श्यामलाल भराडिय़ा, रिषभ सेठिया, एनएस राजपूत, आरके बजाज, रामलाल बैरवा, डॉ. जितेन्द्र सिंघल को भी लेपल बटन लगाकर सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। संचालन नवीन मारू ने किया।