रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
राशमी. सुयश कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। संयोजक डॉ. जयेंद्र पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्राओं में मीना जाट, करुणा परिहार, बीए काली कुमारी लसावी, सरोज खटीक, बीकॉम माया अहीर, नसीम बानू छीपा ने स्थान प्राप्त किया। निर्णायक कमेटी में वर्षा चूंडावत, पूजा पोखरना एवं किशनलाल पूर्बिया ने भूमिका निभाई।