पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोमाता भारत की आत्मा : शास्त्री

गोमाता भारत की आत्मा : शास्त्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. निम्बाहेड़ा
वर्तमान समय में गोमाता के दर्द की पुकार कौन सुनेगा। गोमाता भारत की आत्मा है एवं समस्त प्राणियों की परम श्रेष्ठ शरण है। भारत में गोरक्षा एवं गोसेवा की ऐतिहासिक परंपरा आदि और अनन्त काल से चली आ रही है। यह बात गादोला गांव में आरंभ हुई गो कथा के प्रथम दिवस देवकृष्ण शास्त्री महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि गायों के साथ जो अन्याय हो रहा है, वह देश की बरबादी का कारण बनेगा। इसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। जब तक भारत भूमि पर गो रक्त गिरेगा, तब तक देख सुख शांति और धन धान्य से वंचित रहेगा। कथा महोत्सव में भाग लेने के लिए क्षेत्र के गांवों से ग्रामीण पहुंच रहे हैं।