पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र पर्व आज, होंगे आयोजन

गणतंत्र पर्व आज, होंगे आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
गणतंत्र दिवस रविवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिलास्तरीय मुख्य समारोह इंदिरागांधी स्टेडियम में होगा। जहां कलेक्टर रवि जैन सुबह ठीक नौ बजे ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में एडीएम राज्यपाल के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य अतिथि उदबोधन, पुरस्कार वितरण, सामूहिक व्यायाम, जिम्नास्टिक, सामूहिक नृत्य, सामूहिक गायन व झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रवि जैन सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण कर प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे। राजकीय कार्यालयों में संबंधित कार्यालयाध्यक्ष सुबह 8.15 बजे ध्वजारोहण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे जिंकनगर में जिला प्रशासन व पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच तथा शाम चार बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन, नगरपरिषद के बीच वालीबाल मैच के बाद शाम छह बजे सैनिक स्कूल ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।