पुरस्कार वितरण, समापन समारोह आयोजित
भास्कर न्यूज. कपासन
राजस्थान एड्स कंट्रोल सोसायटी जयपुर द्वारा आरएनटी पीजी कॉलेज में स्थापित रेड रिबन क्लब का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. जीपी पाटीदार ने कहा कि एड्स रोगियों को प्यार एवं स्नेह की जरूरत होती है, दया की नहीं। समारोह की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान ने की। क्लब के समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ. एचएम कोठारी, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. आरएल मारू एवं नीमा खान थीं। इसके बाद डॉ. ओपी सुखवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर हीरालाल अहीर, दिनेश लौहार, प्रीति राठौड़, निधि जैन, दीपशिखा वैष्णव, प्राचार्य अनिल गोठवाल, जगदीश जाट, छात्रसंघ अध्यक्ष नारायण जाट मौजूद थे।