क्षत्रिय समाज ने मनाई तनसिंह की जयंती
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक स्व. तनसिंह की जयंती शनिवार को भूपाल छात्रावास समारोहपूर्वक मनाई गई।
समारोह में विधायक वल्लभनगर रणधीरसिंह भींडर तथा चित्तौडग़ढ़ चंद्रभानसिंह आक्या, दीपेंद्र कंवर ने तनसिंह, मां भगवती व महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। वरिष्ठ स्वयंसेवक दुर्गासिंह रूद ने विधायकों का स्वागत किया। प्रार्थना धनश्री निम्बाहेड़ा ने पेश की। तनसिंह द्वारा रचित सहगान गंगासिंह सजियाली ने प्रस्तुत किया। स्वागत उदबोधन में दुर्गासिंह रूद ने संघ के पूर्व इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तनसिंह ने विधायक, सांसद रहते हुए सिद्घांतों से कभी समझौता नहीं किया। रतनसिंह नंगली ने बालिकाओं को संस्कारित करने पर जोर देते हुए कहा कि नारी समाज की धुरी है। वल्लभनगर विधायक रणधीरसिंह भींडर ने कहा कि क्षत्रिय युवक संघ अच्छा कार्य कर रहा है। पूर्वजों के कारण ही हमारी पहचान है। हमें सभी को साथ लेकर चलना है।
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कहा कि तनसिंह की विदेश में भी पहचान रही है। डिंपल कुंवर बरडोद व भवानी कंवर ने बालिकाओं को संघ से जोडऩे की बात कही। मंडल प्रमुख जीवनसिंह के अनुसार भूपाल पब्लिक स्कूल के एमडी लालसिंह भाटी, प्रदीपसिंह नाहरगढ, नरपतसिंह भाटी, रणधीरसिंह बस्सी, लक्ष्मणसिंह बडोली, मनोहरसिंह मिन्नाणा, अनिरूद्वसिंह भाटी, गोपालशरणसिंह सहाडा, जीवनसिंह नरधारी, लक्ष्मणसिंह भाटियों का खेडा, पर्वतसिंह रूद, नरेन्द्रसिंह नरधारी, गजराजसिंह बराडा, दलपतसिंह, बहादुरसिंह, तेजसिंह, रावत भवानीसिंह बस्सी सहित कई समाजजन मौजूद थे।
चित्तौडग़ढ़. कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक रघुवीरसिंह का स्वागत करते हुए दुर्गासिंह रूद।