पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिक मतदान वाले बीएलओ पुरस्कृत

अधिक मतदान वाले बीएलओ पुरस्कृत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में विधानसभा चुनाव में अधिकतम मतदान वाले 15 केंद्रों के बीएलओ को कलेक्टर रवि जैन ने प्रशस्ति पत्र व चेक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रत्येक विस क्षेत्र से तीन-तीन उच्चतम ((प्रथम, द्वितीय व तृतीय)) मतदान दर्ज कराने वाले केन्द्रों के बीएलओ को प्रशस्ति पत्र व चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पांच हजार, द्वितीय को तीन व तृतीय को दो हजार रुपए का चेक व योग्यता प्रमाण पत्र दिया गया। इसके तहत चित्तौडग़ढ़ विस क्षेत्र से सुरेन्द्र सिंह प्रथम, गोपाल बबेरवाल द्वितीय व प्रदीप शर्मा बनस्टी तृतीय, कपासन में मदनलाल जाट प्रथम, जमनालाल जीनगर द्वितीय व शंकरलाल मीणा तृतीय, बेगूं में मांगीलाल जीनगर प्रथम, उंकारलाल धाकड़ द्वितीय व राकेश शर्मा तृतीय, निम्बाहेड़ा में जगदीश सेंगर प्रथम, प्रवीण गोदावत द्वितीय, अनिल गौड़ तृतीय के अलावा बड़ीसादड़ी में सुनील डूंगरवाल प्रथम, भगवानलाल मीणा द्वितीय व देवीलाल मीणा तृतीय रहे।
कनेरा. क्षेत्र के 17 पोलिंग बूथों पर मतदाता दिवस मनाया गया। कस्बे के चारों केन्द्रों पर पर बीएलओ किशनलाल धाकड़, अशोक कुमार धाकड़, रमेशचंद मेघवाल, नाथूलाल भंगुरा ने शपथ दिलाई। मेलाना में संस्था प्रधान जयसिंह मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लूणखंदा में संस्था प्रधान प्रेमप्रकाश सुथार व बीएलओ शांतिलाल धाकड़ ने प्रतिज्ञा दिलाई।
भूपालसागर. राउमावि में प्रधानाचार्य नारायणसिंह सारंगदेवोत की अध्यक्षता में नवमतदाता स्वागत कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रभुलाल जैन व विशिष्ट अतिथि अर्जुनलाल शर्मा थे। संचालन लक्ष्मणसिंह चूंडावत ने किया।
कपासन. आरएनटी बीएड कॉलेज में समारोह की अध्यक्षता तहसीलदार गोवर्धनसिंह झाला ने की। कार्यक्रम समन्वयक रघुवीरसिंह चौधरी ने बताया कि मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, विशिष्ट अतिथि बीडीओ गोपालसिंह कानावत, बीईईओ मोहनदास वैष्णव, एबीईओ जगदीशचंद चाष्टा, कॉलेज के एमडी डा. वसीम खान, बचपन स्कूल की प्रबंध निदेशक नीमा खान, प्राचार्य कपासन कॉलेज जीपी पाटीदार, आरएनटी कॉलेज प्राचार्य डा. आरएल मारु, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डा. अनिल गोठवाल, राउमावि के प्राचार्य सुभाष माहेश्वरी व छात्रसंघ अध्यक्ष नारायणलाल जाट थे। जगदीशचंद चाष्टा ने जानकारी दी। तहसीलदार ने शपथ दिलाई। बीएलओ का अभिनंदन किया गया। संचालन प्राध्यापक प्रफुल्ल शर्मा व निधि जैन ने किया।
बड़ीसादड़ी. मतदान केंद्र राउप्रावि बोरखेड़ा में बीएलओ ओमप्रकाश जणवा ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि रामेश्वरी गायरी थे। वार्डपंच सागर ओड, इंदिरा ओड, उदीबाई सुथार, केसर ओड, बसंती ओड, एएनएम राबिया मंसूरी, अध्यापिका अनिता नागौरी, सुरभि जारोली, नरेंद्र मेनारिया, नंदलाल मेनारिया मौजूद थे। संस्था प्रधान जगदीश सुथार ने संचालन किया।