ताश पत्ती पर जुआ खेलते दो गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़. शंभूपुरा पुलिस ने ताश पत्ती पर जुआ खेलते दो जनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार जालमपुरा स्थित इंडियन ऑयल डिपो के सामने खेत में ताश की पत्ती पर जुआ खेलते बारां में मस्जिद के पास रहने वाले शरीफ मोहम्मद पुत्र रसीद मोहम्मद एवं जालमपुरा निवासी मुकेश पुत्र प्रेमदास वैष्णव को गिरफ्तार कर जुआ राशि 2335 रुपए जब्त किए। इधर, गांधीनगर निवासी कमलचंद पुत्र प्रकाशचंद्र जैन ने ऑटो चालक के खिलाफ टक्कर मारकर घायल करने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज कराया।