पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच निलंबित, उपसरपंच को चार्ज

सरपंच निलंबित, उपसरपंच को चार्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपी अरनियापंथ के सरपंच को निलंबित कर दिया है। इसके बाद फिलहाल सरपंच का चार्ज उप सरपंच रेखादेवी को दिया गया।
चित्तौडग़ढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरनियापंथ के सरपंच हरिशंकर सालवी को एसीबी ने गत अक्टूबर में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार को सरपंच सालवी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। इस संबंध में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में आदेश मिलने के बाद जिला परिषद सीईओ जगवीरसिंह ने उप सरपंच रेखादेवी जटिया को सरपंच का चार्ज देने के आदेश जारी किए। इसकी पालना में उप सरपंच रेखादेवी को पंचायत की कमान सौंप दी गई। उल्लेखनीय है कि सरपंच सालवी को एसीबी ने एक अक्टूबर 2013 को अरनियापंथ निवासी टेंट व्यवसायी भेरूलाल मेघवाल से टेंट का बिल पास करने के एवज में 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।