पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दामाखेड़ा में लगा मजमा ए आम

दामाखेड़ा में लगा मजमा-ए-आम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन. ग्राम पंचायत दामाखेड़ा में कलेक्टर रवि जैन ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में 80 प्रकरणों की सुनवाई हुई। इसमें से 45 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। कलेक्टर ने चार घंटे चौपाल में रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सत्यनारायण कीर की पेंशन और गोशाला के लिए भूमि आबंटन संबंधी आवेदन पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिजली बिल में अधिक राशि आने की शिकायत रखी। कलेक्टर ने एक्सईएन को निर्देश दिए। दसवीं के छात्र रतनलाल भील के पालनहार योजना संबंधी प्रार्थना पत्र पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। आराजियात भूमि को दुरुस्ती, इंदिरा आवास योजना में आवास, बीपीएल कार्ड बनाने व मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल करने, अतिक्रमण हटाने, विद्युत खंभे को सीधा करने, शिक्षकों की कमी दूर करने, भूमि नामांतरण, खेत का रास्ता दिलाने, डबल डीपी लगाने एवं कृषि भूमि को आबादी में परिवर्तन करने के आवेदन पत्रों पर निराकरण के निर्देश दिए। सीईओ जगवीरसिंह, एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान, डीएसपी अमरसिंह लोधा, बीडीओ गोपालसिंह कानावत, प्रधान नौजीबाई, सरपंच मुन्नीबाई जाट, भेरूलाल चौधरी, मोहनलाल जाट उपस्थित थे।