पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में दंपति समेत तीन घायल

सड़क दुर्घटना में दंपति समेत तीन घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्नौज. भदेसर थाना क्षेत्र में होड़ा चौराहा पर शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन जने घायल हो गए। निम्बाहेड़ा क्षेत्र के गांव शाहबाद निवासी मांगीलाल भील, उसकी पत्नी पार्वतीबाई तथा नपानिया निवासी एक व्यक्ति बाइक पर शनि महाराज आली में दर्शन के बाद लौट रहे थे। होड़ा चौराहा पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए, जिन्हें चित्तौडग़ढ़ श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने से मांगीलाल भील को उदयपुर रैफर किया गया। भदेसर पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची।