पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौने छह किलो अफीम जब्त

पौने छह किलो अफीम जब्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. जोधपुर की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ((एसओजी)) चौकी ने करीब पौने छह किलो अफीम जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी बेगूं क्षेत्र के टोलू का लुहारिया का है। एसओजी के एएसपी अरुण मच्चा ने बताया कि चौकी प्रभारी डीएसपी कानसिंह भाटी ने लूणी तहसील के लूनावास में अफीम आने की जानकारी मिलने पर कोटा पासिंग नंबर की संदिग्ध कार को रुकवाया। कार चालक जावदा थाना क्षेत्र के टोलू का लुहारिया निवासी शिवलाल पुत्र कन्हैयालाल लौहार से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह अफीम जोधपुर के लोहावट थानांतर्गत सरहद समराउ जाखड़ों की ढाणी निवासी रूपाराम पुत्र खीयांराम जाखड़ को देकर आया है। टीम रूपाराम के घर पहुंची, जहां घर के पास बिना नंबरी कार की डिक्की में प्लास्टिक के कट्टे में रखी गई पांच किलो 700 ग्राम अफीम जब्त की।
सीएलजी समिति की मीटिंग ((कन्नौज)): पुलिस चौकी पर सीएलजी की मीटिंग हुई। भदेसर एसडीएम वंदना खोरवाल, डीएसपी छोटूलाल मीणा, तहसीलदार रमेश बहेडिय़ा व थानाधिकारी भैरूलाल परमार की मौजूदगी में हुई। गणतंत्र दिवस व आरएसएस के पथ संचलन के मद्देनजर शांति व्यवस्था व सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की गई।