सबसे प्यारा गणतंत्र, इसे अक्षुण्ण रखे
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह में कलेक्टर रवि जैन ने ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला परिषद सीईओ जगवीरसिंह ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। कलेक्टर ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे गणतंत्र को अक्षुण्य बनाए रखे। उन्होंने भारत के लोकतंत्र को दुनिया का सबसे अच्छा लोकतंत्र बताते हुए कहा कि इसको हासिल करने के लिए बहुत बलिदान हुए। उन्होंने कहा कि अधिकारी उपखंड व पंचायत स्तर पर जनसुनवाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप जन समस्याओं का निराकरण करे। जिले में नवाचार के साथ सरकार की रीति, नीति का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। कलेक्टर ने पेंशन, पालनहार, मनरेगा, परिवार कल्याण आदि की जानकारी देते हुए कहा कि गत वर्ष परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा पेंशन योजनाओं में जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कलेक्टर ने 65 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने व्यायाम व जिम्नास्टिक प्रदर्शन किया। राबाउमावि स्टेशन की छात्राओं ने देशभक्ति समूह नृत्य पेश किया। समारोह में परेड कमांडर भैरूगिरी के नेतृत्व में एमबीसी, राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, आर्मी टू्रप सैनिक स्कूल, सेंट पाल स्कूल, शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत राउमावि के विद्यार्थी, पुलिस कैडेट, स्काउट ट्रूप, राबाउमावि स्टेशन व शहर, गाइड टूप, विद्या निकेतन बालिका मावि व पुलिस बैंड के दलों ने मार्च पास्ट किया। समारोह में एसपी प्रसन्न खमेसरा, जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, उप जिला प्रमुख मिठूलाल जाट सहित नागरिक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार पर स्टेशन प्रबंधक धर्मवीरसिंह ने ध्वजारोहण कर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक हेमंत कुमार का संदेश पढ़ा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 कर्मचारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। स्टेशन मास्टर केआर मीणा, डीसीएम एनके जोशी, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क सिराज खान, मुख्य टिकट परीक्षक एके माथुर, टीसी बलराम मीणा, राजेश मौर्य, सहित अधिकारी-कर्मचारी आरपीएफ, सीआरपी के जवान उपस्थित थे।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय कुमार चतुर्वेदी ने निम्बाहेड़ा रोड स्थित नवनिर्मित एडीआर भवन पर व न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया। जिला परिषद भवन पर जिला प्रमुख सुशीला जीनगर ने ध्वज फहराया। विधायक अर्जुनलाल जीनगर, उप जिला प्रमुख मिठूलाल जाट मौजूद थे। प्रताप नगर स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर स्वामी ओमानंद सरस्वती, दीपक ओझा, प्रधानाध्यापिका संगीता ओझा, नीरव दोशी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। शिवनगर कच्ची बस्ती चंदेरिया में मदनलाल शर्मा, राधेश्याम माली, दौलतराम शर्मा, मनोज शर्मा, लीलादेवी, रामलाल, मनोहरसिंह, नाथूलाल पूर्बिया की उपस्थिति में प्रभात फेरी निकाली। कांग्रेस कार्यालय पर मदनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
दुर्ग स्थित रामावि में ध्वजारोहण प्रधानाध्यापक जगदीश दशोरा ने किया। मुख्य अतिथि पार्षद रामकन्या मालीवाल थे। जिला आयुर्वेद कार्यालय में जिला आयुर्वेद अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा के सानिध्य में, शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत राउमावि में प्रधानाचार्य गणेशलाल पूर्बिया ने ध्वजारोहण किया। संचालन चंद्रप्रभा मूंदड़ा ने किया। रामावि महाराज की नेतावल में मुख्य अतिथि कृषि विभाग के सहायक निदेशक डॉ. शंकरलाल जाट थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान विनीत शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि जेईएन कौशल्या, किशनलाल जाट थे। चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में समारोह हुआ। जिंक नगर के खेल मैदान में मुख्य अतिथि लोकेशन हैड विकास शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि मजदूर संघ के वरिष्ठ सचिव घनश्याम सिंह राणावत थे। संचालन विपुल शुक्ला ने किया। वीर तेजाजी जाट छात्रावास में मुख्य अतिथि डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने ध्वजारोहण किया। राउप्रावि बैजनाथिया में ध्वजारोहण प्रधानाध्यापक मनोज बैरवा ने किया। अध्यक्षता बालूसिंह ने की। विशिष्ट अतिथि किशन एवं डालू थे। संचालन डॉ. धीरज जोशी ने किया। राउमावि विजयपुर में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य रमेशचंद्र भाटी ने किया। मुख्य अतिथि नरेंद्रसिंह थे। अध्यक्षता सरपंच गुलाम फारूख ने की। कस्तूरबा आवासीय स्कूल विजयपुर में मुख्य अतिथि बालकृष्ण चेचाणी थे। विशिष्ट अतिथि घनश्याम उपाध्याय, सचिव सत्यनारायण शर्मा एवं एसएमसी अध्यक्ष मदन रैगर थे।
चित्तौडग़ढ़ अरबन बैक एवं न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति में मुख्य अतिथि बैंक चेयरमैन डॉ. आईएम सेठिया ने ध्वजारोहण किया। संचालन न्यू क्लॉथ मार्केट सहकारी समिति के मंत्री ओमप्रकाश खटोड़ ने किया। आदित्यपुरम स्थित दी आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में आदित्य सीमेंट के अधिशाषी अध्यक्ष बीबी जोशी ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य आरके नायक ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन इति माथुर व सारिका संचेती, संयोजन अरुण कुमार गुप्ता, प्रकाश बिदावत व बृजलाल सिंह बाघेला ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी में समारोह जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा के सानिध्य में हुआ। राउमावि अरनियापंथ में संस्था प्रधान डॉ. रमेशचंद्र टेलर ने ध्वजारोहण किया। संचालन व्याख्याता अयूब खान ने किया। राउप्रावि शिशोदिया का सांवता में ध्वजारोहण लायंस क्लब सचिव अरुण शर्मा ने किया। अध्यक्षता मांगीलाल अहीर ने की। विशिष्ट अतिथि शशि झंवर, उस्मान भाई, रमेश अहीर थे। संचालन नरेंद्र ने किया। नोबल उमावि चंदेरिया में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य अब्दुल हमीद ने किया। संचालन रचना सोनी ने किया।
श्रीकेसरियाजी जैन गुरुकुल संचालित श्रीभुवनभानू सूरिश्वर जैन उमावि में मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य डीसी भाणावत व विशिष्ट अतिथि डा. एएल जैन, बीएल नाहटा, आरसी डाड, सुशील चौधरी थे। अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष शांतिलाल राठौड़ ने की। आभार संस्थान सचिव मनोहरलाल मेहता ने व्यक्त किया। घोसुंड़ा राउमावि में संस्था प्रधान श्यामलाल सोनी ने ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि पंस सदस्य दिनेशचंद शर्मा थे। अध्यक्षता सरपंच चंद्रकला चौखडा ने की। संचालन लक्ष्मण खटीक व नर्बदा गौड़ ने किया। राउमावि धनेतकलां में प्रधानाचार्य सत्यनारायण शर्मा ने ध्वज फहराया। अध्यक्षता उपसरपंच सुधा शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि ओम जोशी थे। उप संस्था प्रधान मूलसिंह चौहान ने आभार जताया। संचालन डा. जितेन्द्रकुमार दशोरा ने किया। रोजडा में जसवंतसिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य में संस्था प्रधान प्यारचंद गवारिया ने ध्वज फहराया। आलोक सैकंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि ललिता दशोरा व विशिष्ट अतिथि भगवतीलाल राठौड़ थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान मुकेश वर्मा ने की। आंवलहेडा रामावि में मुख्य अतिथि सरपंच कमलेश पुरोहित थे। संस्था प्रधान विनोद तलेसरा ने ध्वज फहराया। नारेला में अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेशचंद कछारा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान नारायणसिंह राणावत व विशिष्ट अतिथि सरपंच दुर्गासिंह राणावत थे। राप्रावि नारेला, राप्रावि नई आबादी व राजहंस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। प्रतापनगर सिंधी कॉलोनी स्थित आलोक पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक बुधरमल भोजवानी ने ध्वज फहराया। सचिव विनय भोजवानी ने स्वागत किया। रामावि बामनिया में मुख्य अतिथि जेके पावर प्लांट के मैनेजर द्रविड व अध्यक्ष एके जैन थे। बानसेन राउमावि में संस्था प्रधान प्रमोद दशोरा ने ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गोविंदसिंह शक्तावत व विशिष्ट अतिथि उपप्रधान शोभादेवी खटीक, पूर्व उपसरपंच उदयलाल खटीक थे। महावीर इंटरनेशनल शाखा बानसेन के प्रवक्ता भगवतीलाल लढा ने राउमावि बानसेन में पोर्टेबल माइक सेट, राबाउप्रावि बानसेन व राउप्रावि बानसेन में वाटर प्योरीफायर देने की घोषणा की। संचालन सत्यनारायण लक्षकार व उषा श्रीमाली ने किया।
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन कार्यालय में जिलाध्यक्ष जीएनएस चौहान ने ध्वजारोहण किया। संभाग अध्यक्ष आरआर मराठा सहित पदाधिकारी मौजूद थे। जिला अभिभाषक संस्था कार्यालय में अध्यक्ष महेंद्रसिंह मेड़तिया ने ध्वजारोहण किया। सचिव गोपाल जाट ने बताया जिला जज अभय कुमार चतुर्वेदी सहित न्यायिक अधिकारी, संस्थान पदाधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद थे। बीसीएमओ डॉ. हरीश उपाध्याय ने बताया कि स्वच्छता के लिए वरिष्ठ लिपिक मांगीलाल खटीक, परिवार कल्याण क्षेत्र में एमपीडब्ल्यू पीएचसी अभयपुर के सत्यनारायण शर्मा, आंगनबाड़ी केंद्र नंबर दो बस्सी की पुष्पा चेचाणी व धनेतकला की ललिता शर्मा को सम्मानित किया गया। महर्षि गौतम शिक्षण संस्था संचालित गौतम विद्या मंदिर अरनिया जोशी में भागीरथ चारण ने ध्वजारोहण किया।
निम्बाहेड़ा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में एसडीएम ज्ञानमल खटीक ने ध्वजारोहण किया। विशेष अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा, अध्यक्षता नपाध्यक्ष ममता शारदा थीं। अतिथियों ने 20 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। डीएसपी गोपालसिंह राठौड़, तहसीलदार ब्रह्मलाल जाट, सीआई राजेंद्रसिंह चौधरी, अधिशाषी अधिकारी जयदेवसिंह राठौड़, पारसमल पारख, मोतीलाल आहूजा, अरविंद मूंदड़ा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन नित्यानंद द्विवेदी ने किया। कैलाश विद्या विहार में सचिव एसके आचार्य के आतिथ्य में प्राचार्य एससी खींची ने ध्वजारोहण किया। अंजुमन कमेटी कार्यालय पर सदर शोएब लाला, जिला कांग्रेस अजा विभाग के स्टेशन रोड कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष बिहारीलाल सोलंकी, राजस्थान ग्रामीण एवं कृषि मजदूर संघ इंटक खेतान केमिकल्स धीनवा में अध्यक्ष बालाराम लौहार, वंडर सीमेंट में कंपनी अध्यक्ष एसएम जोशी ने ध्वजारोहण किया। पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ब्लाक अध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, पंस प्रधान गोपाललाल आंजना, नगर अध्यक्ष परसराम कृपलानी ने विचार व्यक्त किए। भाजपा कार्यालय में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने ध्वजारोहण किया। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपाध्यक्ष मोतीलाल आहुजा, चेयरपर्सन ममता शारदा, ललित प्रकाश शारदा, शालिनी शर्मा, निर्मला शर्मा उपस्थित थे। नपा में चेयरपर्सन ममता शारदा ने, महेश ज्ञान मंदिर मावि में संस्था प्रधान बीएम राठी ने, मोहित मावि में प्रकाश चेलावत, एक्सीलेंट मावि में संचालक कमलेश कुमार, श्रीराम बाल विद्या मंदिर में संस्थाप्रधान रामसहाय काबरा एवं एसडीएम कार्यालय में ज्ञानमल खटीक ने ध्वजारोहण किया। राजकीय महाविद्यालय में संस्था प्रधान अशोक कुमार जैन व यशवंत मेहता ने ध्वजारोहण किया। लायंस सर्विस सेंटर पर अध्यक्ष बालकिशन शारदा, गणेश विद्या मंदिर में संस्था प्रधान दिनेश धाकड़, रामावि बड़ोली घाटा में कमलाबाई के आतिथ्य में प्रधानाध्यापक उमेश आचार्य ने ध्वजारोहण किया। जीएसएस अध्यक्ष अशोक जाट द्वारा विद्यालय के 51 विद्यार्थियों को पोषाक वितरित की।
राशमी. चंद्रसागर स्टेडियम में ध्वजारोहण एसडीएम गोविंदसिंह देवड़ा ने किया। थानाधिकारी दीपक कुमार, प्राचार्य निर्भयकांत आर्य, बीईईओ किशनलाल सोनी, एबीईई गोपाल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बड़ीसादड़ी. पेंशनर भवन पर मीना अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। राउप्रावि फाचर में मुख्य अतिथि रामचंद्र डांगी, विशिष्ट अतिथि नारायण दास थे। अध्यक्षता प्रधान राजमल ने की। कीरतपुरा रामावि में मुख्य अतिथि सरपंच मांगू देवी थीं। अध्यक्षता संस्था प्रधान देवेंद्र कुमार ने की। ग्राम पारसोली, सांगरिया, पंडेडा, उम्मेदपुरा, सुखपुरा, जयसिंहपुरा, बोहेड़ा, बांसी गांव में भी ध्वजारोहण किया गया।
बेगूं. मुख्य समारोह में ध्वजारोहण एसडीएम अमानुल्लाह खां ने कर परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट कार्यों के लिए 26 लोगों को सम्मानित किया गया। विधायक सुरेश धाकड़, नपाध्यक्ष वृद्धिचंद कोठारी, डीएसपी राजेश चौधरी, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़, प्रधान राजकुमार नायक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नपा उद्यान, भाजपा कार्यालय, बस स्टैंड, क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर विधायक सुरेश धाकड़ ने ध्वजारोहण किया।
कपासन. पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में विधायक अर्जुनलाल जीनगर के आतिथ्य में एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया। नपा में अध्यक्ष प्रमोद मोदी, श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में विद्यालय निदेशक डीपी सोमानी ने, राजकीय कॉलेज में प्राचार्य गोपालप्रसाद पाटीदार ने, हैप्पी पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में एसएस डिडवानिया, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में दिनेश चाष्टा, एमजीएम पब्लिक स्कूल में समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल न्याती, आरएनटी कॉलेज में एमएलएसयू के पूर्व वाइस चांसलर आरके राय ने ध्वजारोहण किया।
विजयपुर. राप्रावि खेताखेड़ा में अध्यक्षता रतनलाल गुर्जर ने की, विशिष्ट अतिथि लोभीराम, कन्हैयालाल गुर्जर थे। संचालन पुष्करलाल धाकड़ ने किया। यह जानकारी प्रधानाध्यापक बाबूलाल गुर्जर ने दी।
खोड़ीप. राउमावि में संस्था प्रधान दिलीप हिंगड ने ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि सरपंच भानीबाई कुमावत थीं। लसड़ावन में राउमावि संस्था प्रधान रामलाल मीणा व सरपंच नंदलाल सुथार ने ध्वज फहराया। फलवा, बामनखेड़ी, नन्नाणा, देवलखेडी, गरदाना में भी कार्यक्रम हुए।
भादसोड़ा. आदर्श उप्रावि समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा थे। अध्यक्षता सरपंच पूरणमल पूर्बिया ने की। विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार ज्ञानचंद दलाल, अशोक अग्रवाल, बाबूलाल ओझा, मांगीलाल शर्मा, जगदीश तेली, छोगालाल सुथार, यूसुफ अली बोहरा, मदन खटीक, अशोक चंडालिया, रामेश्वरलाल शर्मा व बाबूलाल खटीक थे। कस्बे में बैंक अधिकारी राजेंद्र सोमाणी की पुत्री सुरभि सोमाणी के सीए परीक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। सुरभि ने प्रथम प्रयास में ही सीए बनने के साथ चित्तौडग़ढ़ व भीलवाड़ा जिले में प्रथम स्थान भी हासिल किया। इस उपलब्धि पर सुरभि को सीए एसोसिएशन के बाद जिला प्रशासन की ओर से भी जिलास्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।
चिकारड़ा. राउमावि में ध्वजारोहण संस्था प्रधान रमेश सोनी ने किया। मुख्य अतिथि कनीराम गाडरी थे। अध्यक्षता सरपंच किशनलाल गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि उप प्रधान लक्ष्मीलाल मेनारिया, इंद्रमल सोनी, कैलाश सोनी, नानालाल सुथार थे। पीएचसी में ध्वजारोहण डॉ. राहुल, पुलिस चौकी में हैडकांस्टेबल लक्ष्मणसिंह, रामावि नौगांवा में प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद, रामावि भाटोली गुजरान में संस्था प्रधान कालूलाल मेघवाल, राप्रावि जैतपुरा में प्रधानाध्यापक लियाकत अली, राउमावि मोरवन में संस्था प्रधान रमेश डांगी ने ध्वज फहराया।
बड़ीसादड़ी. कृष्ण वाटिका मैदान में मुख्य अतिथि तहसीलदार किशनलाल शर्मा थे। अध्यक्षता चेयरपर्सन आभा महात्मा ने की। विशिष्ट अतिथि सीआई हीरालाल मीणा, शंकर सोनी, ईओ मनीष सोनी थे। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम गीतेश मालवीय, एसएसए पर बीईईओ अशोक मेहता, पंस में बीडीओ हरीशंकर सुथार, थाने में सीआई हीरालाल मीणा ने ध्वजारोहण किया।
पहुंना. राबाउमावि में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच शांतिलाल बीराणी थे। अध्यक्षता सरपंच सुनीता देवी ने की। विशिष्ट अतिथि रतन जीनगर, कमलनयन तोतला, जीएसएस अध्यक्ष कमालुद्दीन रंगरेज, शब्बीर मोहम्मद, पंस सदस्य नानूराम रैगर, गोवर्धनलाल सोनी, शिवशंकर शर्मा, रामलाल गाडरी व रतनलाल अजमेरा थे। पंचायत में सरपंच सुनीता देवी, राउप्रावि रतनखेड़ी में संस्था प्रधान रतनलाल ने ध्वज फहराया।
बिनोता. राउमावि में मुख्य अतिथि सरपंच ललित सिंह शक्तावत थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहम्मद राशिद ने की। विशिष्ट अतिथि पंस सदस्य श्यामलाल जटिया, उप सरपंच प्रकाश पटवारी, जसवंत डोसी थे। पंचायत में सरपंच ललित सिंह शक्तावत, पूर्व उप प्रधान गजराज सिंह, जीएसएस अध्यक्ष हस्तीमल चपलोत के सानिध्य में सचिव रामनिवास धाकड़ ने ध्वजारोहण किया। पुलिस चौकी पर एएसआई समुंदर सिंह, सीएचसी पर डॉ. दयाल वाधवानी, बाल ज्योति स्कूल पर चतरसिंह राठौड़, बाउप्रावि में मधु पाटीदार ने ध्वजारोहण किया।
कन्नौज. पंचायत में सोसरबाई धोबी, सचिव भरत मेनारिया, राप्रावि पर संस्थान प्रधान उदयलाल वैष्णव, राबामावि में साधना दशोरा, राउमावि संस्था प्रधान महेंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया। सावा के मुख्य समारोह में संस्था प्रधान अरुणा दशोरा एवं सरपंच मोहनलाल पूर्बिया ने ध्वजारोहण किया।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं पहुंची मिठाई: कस्बे में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों पर गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत द्वारा मिठाई नहीं भेजी गई। हालांकि कर्मचारियों ने अपने स्तर पर व्यवस्था कर मिठाई का वितरण किया।
डूंगला. उपखंड कार्यालय पर एसडीएम ज्योति ककवानी ने विधायक गौतम दक ने कस्बे के कई राजकीय एवं निजी विद्यालयों, तक्षशिला गुरुकुल बड़वाई, रामावि बड़वाई में ध्वजारोहण किया गया।
भूपालसागर. राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में मुख्य समारोह में तहसीलदार प्रभुलाल जैन, प्रधान पुष्पाकंवर भाटी, सरपंच पुरुषोत्तम टांक, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतमल जाट, थाना प्रभारी दलपतसिंह राठौड़, बलवंत ओस्तवाल, ओंकारसिंह बतौर अतिथि मौजूद थे। प्रधानाचार्य नारायणसिंह सारंगदेवोत व अतिथियों ने सलामी ली। राउमावि कांकरवा में सरपंच पुष्पा बाफना व पूर्व प्रधान सुभाषसिंह राणावत, पारी में सरपंच भंवरी भील व देशराज गुर्जर, भूपालनगर में संस्था प्रधान घनश्याम विजयवर्गीय व सरपंच कैलाश सालवी, बबराणा में सरपंच ललितादेवी विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया।
भदेसर. उपखंड कार्यालय पर एसडीएम वंदना खोरवाल ने, पंचायत में सरपंच नारायणसिंह, सहकारी समिति पर भंवरलाल आचार्य, डिप्टी कार्यालय पर वृत्ताधिकारी छोटूलाल मीणा, तहसील में तहसीलदार रमेश बहेडिय़ा, राबाउमावि में संस्था प्रधान पदमावती चौहान, राबामावि में अरुणा मेहता, थाना परिसर में थानाधिकारी भैरूलाल परमार, पंस में विकास अधिकारी महेश मीणा, विद्युत निगम में प्रभुलाल प्रजापत ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह में सरपंच नारायणसिंह, विशिष्ट अतिथि पंस सदस्य गिरधारीलाल सोनी, बीईईओ अब्दुल जब्बार, प्रधान चंदरीबाई रैगर, डिप्टी छोटूलाल मीणा उपस्थित थे।
बस्सी. कस्बे के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पूर्व उप जिला प्रमुख जनक सिंह, सीपी नामधराणी ने विचार व्यक्त किए। एसबीबीजे शाखा बस्सी के मैनेजर आरके गोयल के सानिध्य में सीएचसी पर रोगियों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए।
कनेरा. राउमावि में संस्था प्रधान जगदीशचंद बलाई ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि सरपंच तुलसीराम धाकड़ थे। अध्यक्षता सीकेएसबी डायरेक्टर प्यारचंद धाकड़ ने की।