कौमी एकता की मिसाल बना पथ संचलन
भास्कर न्यूज - कन्नौज
कस्बे में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आरएसएस की ओर से पथ संचलन निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी संचलन पर पुष्पवर्षा कर कौमी एकता का परिचय दिया। बेगूं विधायक सुरेशचंद्र धाकड़ भी संघ के गणवेश में पथ संचलन में
शामिल हुए।
राजकीय माध्यमिक स्कूल प्रांगण से पथ संचलन शुरू हुआ, जो गांव के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस स्कूल प्रांगण पहुंचा। रास्ते में विभिन्न जगहों पर हिंदू व मुस्लिम समुदायों के लोगों ने कौमी एकता की मिसाल कायम करते हुए पथ संचलन पर फूल बरसाए। पूरे कस्बे में रंगोली व तोरणद्वार सजाए गए। चित्तौडग़ढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या व भाजपा जिलाध्यक्ष सीपी जोशी ने पथ संचलन का स्वागत किया। भदेसर थानाधिकारी भैरूलाल परमार मय जाब्ता मौजूद थे। मुख्य वक्ता विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. योगेश व्यास ने कहा कि गीता, गंगा व गोमाता हमारी संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर हैं, जिनकी रक्षा करना हमारा कत्र्तव्य है। अध्यक्षता मदनगिरी गोस्वामी ने की व विशिष्ट अतिथि विभाग कार्यवाह गोपालकृष्ण थे। संघ के तहसील कार्यवाह उदयलाल धाकड़ ने आभार जताया।
> कन्नौज. कस्बे में निकाले गए पथ संचलन में कदमताल मिलाते विधायक सुरेश धाकड़ व आरएसएस के स्वयं सेवक।