पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिचय सम्मेलन के लिए कमेटी गठित

परिचय सम्मेलन के लिए कमेटी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूं. सभी ब्राह्मण समाज की मीटिंग रविवार को हुई। परिचय सम्मेलन को लेकर चर्चा करते हुए कोर कमेटी का गठन एवं सहायता राशि की घोषणा की। नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मीटिंग में परिचय सम्मेलन की रणनीति तैयार की गई। परिचय सम्मेलन नौ मार्च को बेगूं के बड़ा बालाजी स्थल पर रखने का निर्णय लिया। मीटिंग में संयोजक संजय शर्मा, कैलाशचंद्र पुरोहित, चंद्रप्रकाश शर्मा, नंदकिशोर चतुर्वेदी, नरेंद्र पुरोहित, निर्मल पुरोहित, अभाव ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष दिनेश दाधीच, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष दुष्यंत जोशी, जयदीप बिल्लू, शिवलाल पंचोली व महेश शर्मा मौजूद थे। सम्मेलन के लिए करीब एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा पदाधिकारियों ने की।