पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर नहीं खुला विद्यालय

समय पर नहीं खुला विद्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
सरकारी स्कूलों में सरकार कितने ही सुधार के ढोल बजाए और सघन निरीक्षण अभियान चलाए, लेकिन लगता है कुछ शिक्षकों को इसकी परवाह नहीं है। ऐसा ही मामला सोमवार को शहर में राजकीय नवीन उप्रावि चंदेरिया में देखने को मिला। यहां सुबह सवा 11 बजे तक भी शिक्षक नहीं पहुंचे, जबकि सर्दी में विद्यार्थी उनका इंतजार करते रहे। यह देख क्षेत्रवासियों में भी आक्रोश रहा। हालांकि संस्था प्रधान का कहना है कि कुछ लोगों ने जबरदस्ती शिक्षकों को स्कूल से बाहर निकाल दिया। हालांकि इसकी वजह क्या थी, वे यह नहीं बता पाए।
उपनगर चंदेरिया की रंगास्वामी बस्ती स्थित नवीन उप्रावि में विद्यार्थी तय समय साढ़े दस बजे तक पहुंच गए। तब तक कमरों पर ताले लगे हुए थे। सवा 11 बजे तक बच्चे स्कूल परिसर में इधर-उधर घूमते रहे। जानकारी मिलने पर पार्षद प्रतिनिधि गोपालसिंह राजोरा सहित क्षेत्र के कुछ लोग स्कूल पहुंचे। स्कूल में कमरों पर ताले लटके तथा विद्यार्थियों को परेशान होता देख आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर आनन-फानन में कुछ शिक्षक स्कूल में पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने उनको खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद पढ़ाई शुरू हुई।



> चित्तौडग़ढ़. चंदेरिया की रंगास्वामी बस्ती में विद्यालय का ताला नहीं खुलने से बाहर बैठी छात्राएं व उपस्थित ग्रामीण।