- Hindi News
- सुबह ऐसा कोहरा, दिन में सूरज तेज और शाम फिर सर्द
सुबह ऐसा कोहरा, दिन में सूरज तेज और शाम फिर सर्द
चित्तौडग़ढ़. सोमवार को मौसम के मिजाज जरा चौकाने वाले रहे। लोग सुबह नींद से जागे तो बाहर का नजारा रोज जैसा ही यानी घनघोर कोहरे का था। सौ फीट दूर भी चीज नजर नहीं आ रही थी। साढ़े नौ बजे तक भी मौसम अंदर ही दुबके रहने जैसा था। इसके बाद धूप खिली तो धीरे-धीरे उसकी तल्खी इतनी तेज हुई कि बदन से गर्म कोट और सिर से टोपे उतर गए। लगा जैसे अब लंबी सर्दी से निजात मिलने वाली है, मगर शाम होते-होते मौसम फिर सर्द हो गया। लोग फिर गर्म कपड़े पहनने पड़े। अलबत्ता सुबह घने कोहरे के कारण ट्रेनों की देरी जारी रही। कोलकाता-अजमेर एक्सप्रेस व मेवाड़ एक्सप्रेस दो-दो घंटे, उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी 20 मिनट, यमुनाब्रिज-रतलाम हल्दीघाटी पैसेंजर एक घंटा, मेरठ-मंदसौर लिंक एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से पहुंची। लिंक एक्सप्रेस वापसी में शाम को 30 मिनट देरी पहुंचकर मेरठ रवाना हुई।
फोटो: भास्कर
सुबह ऐसा कोहरा, दिन में सूरज तेज और शाम फिर सर्द