पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरनोट से मिट्टी खोदने का विरोध

चरनोट से मिट्टी खोदने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेगूं
क्षेत्र की आंवलहेड़ा पंचायत के मड़ावदा गांव में चरनोट भूमि पर नगरपालिका द्वारा मिट्टी खोदने पर ग्रामीण विरोध करने लगे और जेसीबी मशीन के आगे धरना देकर काम बंद करवा दिया।
मड़ावदा गांव में आराजी नं. 1213/1009 पर नगरपालिका द्वारा मिट्टी खुदाई करवाई जा रही थी। इसका पता चलने पर मड़ावदा के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और विरोध करते हुए जेसीबी के आगे धरना देकर काम बंद करवा दिया। इसकी सूचना पर एसडीएम अमानुल्लाह खान ने मौके पर नपा ईओ साबिर हुसैन व पुलिस जाब्ता भिजवाया। पुलिस एवं नपा कर्मचारियों ने समझाइश की कि सन् 2004 में इस 25 बीघा भूमि का आबंटन तत्कालीन एसडीएम ने कचरा निस्तारण के लिए नगरपालिका के नाम किया था। वर्तमान में राज्य सरकार के आदेश पर कचरा निस्तारण के समुचित उपाय के तहत यहां खुदाई कर कचरा निस्तारण के लिए नाडी निर्माण कराया जा रहा है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने विरोध जारी रखा। बाद में ग्रामीण एसडीएम ऑफिस पहुंचे, जहां पर उन्होंने एसडीएम को खुदाई रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा। मड़ावदा गांव के रामचंद्र, घीसालाल, देवीलाल, प्यारचंद, लाभचंद, कैलाशचंद, रामेश्वर, रामचंद्र, मोहनलाल, लीलाशंकर, ओमप्रकाश आदि ने कहा कि किसी भी हालत में इस भूमि से मिट्टी खुदाई नहीं होने देंगे।