पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खूंटिया में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ व कथा प्रारंभ

खूंटिया में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ व कथा प्रारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. गंगरार क्षेत्र के खूंटिया गांव में श्री विष्णु शांति महायज्ञ समिति, श्री ब्रह्म भैरव
तालाब की पाल व पंचायत सुवाणिया के तत्वावधान में 51 कुंडीय विष्णु शांति महायज्ञ तथा हरि कथा अमृत आयोजन सोमवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। यात्रा चारभुजा मंदिर से शुरू हुई। पर्यावरण शुद्घि, विश्व शांति, राष्ट्रभक्ति, गो भक्ति व धर्मभाव जागरण के ध्येय से यहां 29 जनवरी तक महायज्ञ व कथा आयोजन चलेगा। पं राधेश्याम तिवारी के अनुसार प्रतिदिन शाम साढ़े छह से रात साढ़े आठ बजे तक कथा होगी।