- Hindi News
- तीन वंशों को तारती है बेटी : पं. शास्त्री
तीन वंशों को तारती है बेटी : पं. शास्त्री
निम्बाहेड़ा. पिता को अपनी बेटी को बेटे से ज्यादा प्रेम रखना चाहिए। क्योंकि बेटा तो एक वंश तारता है, बेटी तीन वंशों को भाव सागर से पार कराती है। यह विचार नरसिंह गांव में पंडित दिनेश शास्त्री ने गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित नानी बाई रो मायरो कथा में व्यक्त किए। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कथा में पहुंचकर पंडित शास्त्री का आशीर्वाद लिया। समिति द्वारा विधायक का स्वागत किया। उन्होंने गांव वालों को विश्वास दिलाया कि विकास कार्य में कमी नहीं रखी जाएगी। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रहलाद सोनी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।