फालोअप शिविर आज
भास्कर न्यूज - निम्बाहेड़ा
हरीश आंजना फाउंडेशन विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में 25 दिसंबर को आयोजित शल्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर में जिन रोगियों के नेत्र एवं अन्य प्रकार के ऑपरेशन हुए, उनके चेकअप के लिए फालोअप कैंप लगेगा। यह कैंप 28 जनवरी सुबह १०स बजे से डाक बंगला रोड निम्बाहेड़ा पेच परिसर स्थित कार्यालय में लगेगा।