पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर के भंडार तोड़ चुराई नकदी

मंदिर के भंडार तोड़ चुराई नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. आजोलिया का खेड़ा के पास स्थित सगरा माता मंदिर व मेड़ीखेड़ा के चारभुजानाथ मंदिर के भंडार तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए की नकदी चुरा ली। सगरा माता मंदिर ट्रस्ट के सदस्य व सुवाणिया के पूर्व सरपंच हीरालाल मेनारिया ने बताया कि चोरों ने सगरा माता मंदिर के भंडार से करीब 15 हजार रुपए नकदी व पीतल का वजनी घंटा चुरा लिया। मेड़ीखेड़ा में स्थित चारभुजा मंदिर के भंडार का ताला तोडऩे के साथ ही चोरों ने भगवान का चांदी का मुकुट व बांसुरी आदि चुरा लिए। सुवाणिया सरपंच मोहनीबाई मेनारिया ने बताया कि ग्राम पंचायत के गांव मेड़ीखेड़ा व भवानीपुरा में लगी सरकारी ट्यूबवैल की करीब डेढ़ सौ फीट केबल भी चोरी हो गई। इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दी गई है।