पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में लौह संग्रहण के लिए बनेगी समितियां

जिले में लौह संग्रहण के लिए बनेगी समितियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निम्बाहेड़ा. गुजरात में सरदार सरोवर बांध पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोह एकत्रित करने के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर भी समितियां बनेगी। लौह संग्रहण सहयोग समिति के जिला सह संयोजक पद पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीसिंह राणावत को मनोनीत किया गया।
लोह संग्रहण सहयोग समिति की प्रदेशस्तरीय कार्यशाला जयपुर में हुई। इसमें जिला कॉर्डिनेटर पूर्व विधायक अशोक नवलखा के साथ भोलाराम प्रजापत, रामगोपाल ओझा, आदित्यवीर सिंह, मनीष तिवारी, गजेंद्र नवलखा शामिल हुए। नवलखा ने बताया कि फरवरी में लौह एकत्र करने तथा स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता आयोजन की योजना बनाई गई। कार्य को गति देने जिला व मंडल स्तर पर समितियां बनाने का निर्णय लिया। प्रदेश समन्वयक मदनलाल सैनी के निर्देशानुसार नवलखा ने जिला सह संयोजक पद पर प्रजापत व राणावत को मनोनीत किया।