पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच में लापरवाही पर एएसआई सस्पैंड

जांच में लापरवाही पर एएसआई सस्पैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
भादसोड़ा थानांतर्गत सांवलियाजी कस्बे में वृद्ध हीरालाल गुर्जर की हत्या व पप्पू तेली की संदिग्ध मौत के मामलों में जांच में लापरवाही बरतने पर एसपी प्रसन्नकुमार खमेसरा ने जांच अधिकारी एएसआई भोपालसिंह को सस्पैंड कर दिया।
12 दिसंबर की रात को खेत पर सो रहे हीरालाल गुर्जर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में नामजद आरोपी होने के बावजूद पुलिस ने ढिलाई बरतते हुए किसी को गिरफ्तार नहीं किया। वहीं पप्पूलाल तेली की लाश सांवलियाजी में तालाब की पाल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के मामले में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इन मामलों में पुलिस की ढिलाई के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सांवलियाजी कस्बा बंद
रखने के साथ ही क्रमिक भूख हड़ताल भी की थी।
पप्पूलाल तेली की मौत के मामले में पुलिस ने हाल ही में मृतक की पत्नी व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। एसपी खमेसरा ने एएसआई भोपालसिंह को सस्पैंड करते हुए जांच भदेसर डीएसपी को सौंप दी है।