पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफीम तस्करी के फरार आरोपी गिरफ्तार

अफीम तस्करी के फरार आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
चित्तौडग़ढ़. शंभूपुरा पुलिस ने अफीम तस्करी के चार साल पुराने मामले में वांछित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वैन के टायर चोरी के एक अन्य मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टायर बरामद किए।
थाना प्रभारी भवानीसिंह राजावत ने बताया कि 17 नवंबर 2009 को तत्कालीन थानाधिकारी ने मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस से चित्तौडग़ढ़ गांधीनगर कच्ची बस्ती निवासी नारू खान पुत्र गफूर खान तथा रतलाम जिले के रिंगनोद थानांतर्गत सरसोद निवासी रफीक खान पुत्र फरीद खान के कब्जे से 700 ग्राम संदिग्ध पदार्थ जब्त कर दोनों को धारा 109 के तहत गिरफ्तार किया गया था। संदिग्ध पदार्थ को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में 21 जून 2013 को संदिग्ध पदार्थ अफीम निकला। इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में वांछित कच्ची बस्ती निवासी नारू खान व सरसोद निवासी रफीक खान को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह, अरनिया पंथ निवासी प्रभुलाल पुत्र चंपालाल सालवी की वैन से 24 जनवरी की रात उसकी वैन के पांच टायर मय डिस्क के चोरी हो गए। शंभूपुरा पुलिस ने मामला दर्जकर जांच की। इस मामले में छोटीसादड़ी थानांतर्गत धामनिया रोड निवासी राधेश्याम पुत्र नानूराम कुमावत तथा केसुंदा निवासी दशरथ पुत्र राधेश्याम बावरी तथा मंदसौर के पिपलिया मंडी थानांतर्गत ढिकनिया निवासी बन्ना उर्फ कचरुलाल पुत्र भैरूलाल बावरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए टायर मय डिस्क के बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ जारी है।