स्वतंत्रता सेनानी शर्मा को किया याद
चित्तौडग़ढ़. स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व विधायक राजेंद्र नारायण शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर सांवरिया बहुद्देशीय विकलांग स्कूल चंदेरिया में श्रद्धांजलि सभा सहित अन्य कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी शर्मा के पुत्र और बिहार-मेवाड़ मैत्री समिति के अविनाश शर्मा ने स्व. शर्मा के जीवन और व्यक्तित्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश झंवर, पार्षद कैलाश पंवार, रोहिताश्व कुमार, गजानंद शर्मा, सुनीता शर्मा, आनंदीलाल व्यास, प्रदीप ऋषि, बिहार मंत्री समाज के पदमकांत झा, रविकांत चौधरी, सरिता चौधरी, हरेराम शर्मा, भागीरथ स्वदेशी, गोपाल झा, राखी सिन्हा, आरएम सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, सुधीर, विभा शर्मा, अभिषेक एवं अमितेश ने पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास एवं पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत का संदेश वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ही स्कूल में बच्चों के लिए खेलकूद का आयोजन हुआ। बच्चों को पुरस्कार तथा गरीबों को भोजन कराने के साथ कंबल वितरित किए गए। मंच संचालन ध्रुपद सिंह चौहान किया।