पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दंपति सहित बालिका के अपहरण का प्रयास

दंपति सहित बालिका के अपहरण का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - निम्बाहेड़ा
नगर के बस स्टैंड से सोमवार शाम एक दंपति एवं एक बालिका को कुछ लोग जीप में बिठाकर ले गए। दंपति के चिल्लाने पर लोगों ने जीप का पीछा किया। इस दौरान सेमलिया गांव के जीप स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर पलट गई और ग्रामीणों ने जीप सवार लोगों को दबोचते हुए उनकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
घटनाक्रम के मुताबिक रविवार शाम को कासोद दरवाजा निवासी भैरूलाल जाट के घर पर चंदा नामक महिला अपनी नौ वर्षीय बेटी पूजा के साथ किराए पर मकान लेने आई। मकान देखने के बाद महिला ने बेटी पूजा को मोबाइल फोन देकर उसे वहीं छोड़ दिया और सामान लेकर दूसरे दिन आने की बात कहकर चली गई। उसी दिन पूजा के पास उसकी मामी का फोन आया कि वह उसकी छोटी बहन धापू को लेकर आ रही है। वह बस स्टैंड पर आकर अपनी बहन को ले जाए। सोमवार शाम करीब छह बजे को पूजा अकेली जाने लगी तो भैरूलाल जाट भी अपनी पत्नी व पूजा के साथ बस स्टैंड पहुंच गए। इस बीच वहां बस से पूजा की मामी और धापू भी पहुंच गईं। इस बीच वहां एक जीप रुकी और उसमें सवार लोगों ने भैरूलाल, उनकी पत्नी संतोष व पूजा को चाकू दिखाकर जीप में बिठा लिया और भागने लगे। दंपति के चिल्लाने पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाइकों से जीप का पीछा किया। सेमलिया गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर जीप असंतुलित होकर पलट गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपहरण के प्रयास करने वालों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस के वहां पहुंचने पर आरोपियों को उनके हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने का जाब्ता भी मौके पर पहुंचा और जीप में सवार युवकों को थाने पर ले आया। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुट गई है।
बालिका के पिता व परिजन थे जीप में: पूजा ने बताया कि उसकी मां चंदा किसी रईस नामक व्यक्ति के साथ चली गई है। जीप में बिठाकर ले जाने वाले उसके पिता एवं उनके परिवार वाले ही हैं। इधर, भैरूलाल जाट ने बताया कि हम दोनों को जीप में बिठाकर मारपीट भी की गई। जीप सवार लोग बार-बार चंदा के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन चंदा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वे तो केवल बालिका की उम्र कम होने से उसे अकेले नहीं भेजने के कारण साथ गए थे।