जैन तीर्थंकर की मूर्ति मिली
चित्तौडग़ढ़. शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक खाली भूखंड पर सोमवार शाम जैन तीर्थंकर की मूर्ति मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मार्बल उद्यमी द्वारकाप्रसाद रांधड़ के मकान के पास खाली भूखंड पर यह मूर्ति मिली। बताया गया कि पास में टेलीफोन लाइन की खुदाई कर रहे मजदूरों को जमीन की सतह पर मूर्ति होने के संदेह होने पर उन्होंने उस जगह सफाई कर मामूली खुदाई करी तो उसमें से करीब एक डेढ़ फीट की मूर्ति निकल आई। रात को यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।