जन्म-मृत्यु पंजीकरण अब ऑनलाइन
बड़ीसादड़ी. जन्म-मृत्यु पंजीयन अब ऑनलाइन कराया जा सकता है। यह जानकारी सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी शकुंलता चौधरी ने नपा के सभाकक्ष में आयोजित जन्म-मृत्यु प्रशिक्षण शिविर में दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रमाणपत्र के लिए जिले के सभी रजिस्ट्रार को मेल आईडी दी गई है। सांख्यिकी निरीक्षक विनोद कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। अधिशाषी अधिकारी मनीष सोनी, हफीज अहमद पठान, राजकुमार जाट, भैंरू सिंह तंवर, राजमल प्रजापत मौजूद थे।
- - -