- Hindi News
- जिलेभर में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गणतंत्र का जश्न
जिलेभर में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गणतंत्र का जश्न
फोटो
चित्तौडग़ढ़. गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में राजकीय व गैर राजकीय संस्थाओं में समारोह पूर्वक ध्वजारोहण किया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, उत्कृष्ट कार्यों पर कर्मचारियों को उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।
हिंद जिंक स्कूल परिसर में उपप्राचार्य एमआर वी झा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सर्वेश खिमेसरा ने कविता, अनुश्री पारीक, मोनालिसा ने विचार रखे। संचालन विवेका शेखावत, शुभांगी ने किया। यह जानकारी विद्यालय जनप्रतिनिधि वंदनासिंह ने दी। गायत्री आदर्श मावि मंदिर मधुवन में संचालक श्यामलाल धाकड़ ने ध्वजारोहण किया। राउप्रावि कीरखेड़ा में गणतंत्र दिवस पर कीरों के राव समाज शिव विकास समिति कार्यकर्ता व सदस्यों ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की। पार्षद रमेश लड्ढा, समाज के संभागीय अध्यक्ष उदयलाल कीर, हेड मास्टर भगवतीलाल दाधीच उपस्थित थे। वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से सामुदायिक भवन शास्त्री नगर में ध्वजारोहण मंच अध्यक्ष नवरतन पटवारी ने किया। मुख्य अतिथि गोवर्धनलाल पलोड़ थे। महासचिव आरसी डाड ने स्वागत किया। सुरेश बोहरा, अशोक उपाध्याय, डीएस जोशी, अमरकंठ उपाध्याय, डीएल कुमावत, मुज्जमिल हुसैन, बुधरमल भोजवानी, सत्यनारायण टेलर, मदनलाल सरूपरिया, बंशीलाल गौड़, कन्हैयालाल नाराणीवाल, रमेशचंद्र ओझा, कालूलाल शर्मा, अब्दुल जब्बार उपस्थित थे। संचालन डीएस जोशी ने किया। बीएल भट्ट ने आभार जताया। राउप्रावि आछोड़ा में ध्वजारोहण संस्था प्रधान ओमप्रकाश एणियां ने किया। खुमानसिंह राणावत, रामजस सेन, तुलसीराम डांगी, भंवरलाल प्रजापत, मंजू शर्मा, सविता अग्रवाल, निर्मला गांछा, सुधा बाबेल उपस्थित थे। संचालन अध्यापक कमलेश भट्ट ने किया। बिड़ला शिक्षा केंद्र पर बिड़ला सीमेंट वक्र्स के एस थत्ते ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। चारों सदनों द्वारा देशभक्ति गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी गई। संचालन मास्टर सौरभ, कोमल, अस्मिता ने किया। छात्रा कप्तान अभिलाषा मीणा ने आभार जताया। रामावि शंभूपुरा में मुख्य अतिथि सरपंच कालीबाई, विशिष्ट अतिथि रामचंद्र डांगी, बंशीलाल डांगी थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान महेंद्र कुमार रातडिय़ा ने की। वरिष्ठ अध्यापक कृष्णकांत दशोरा, आशा शर्मा, प्रतिमा शर्मा, सुशीला लाहोटी, शशिकला शर्मा, शकुंतला सोमानी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन अध्यापक हरीश खत्री ने किया।
बड़ीसादड़ी. मुख्य समारोह कृष्ण वाटिका मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार किशनलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि सीआई हीरालाल मीणा, शंकर सोनी, ईईओ मनीष सोनी थे। अध्यक्षता चेयरपर्सन आभा महात्मा ने की। समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 31 लोगों को सम्मानित किया। थाने में सीआई हीरालाल मीणा, पंचायत समिति में कार्यवाही बीडीओ हरीशंकर सुथार, सर्वशिक्षा अभियान पर बीईईओ अशोक मेहता, एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम गीतेश श्रीमालवीय, नपा में चेयरपर्सन आभा महात्मा ने ध्वजारोहण किया। नगर के राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों में संस्था प्रधानों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कपासन. बुहरानीया उप्रावि में श्यामसुंदर डिडवानिया, नंदकिशोर स्वर्णकार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। दोपहर दो बजे विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह शेख अब्बास अली बोहरा की अध्यक्षता में हुआ। अतिथि नपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, बीईओ मोहनदास साधु, एबीईओ जगदीशचंद्र व बालमुकुंद व्यास, सोहनलाल उपाध्याय थे। संस्था प्रधान ने विद्यालय के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से हादसे की आशंका जताई। नपाध्यक्ष ने लाइन हटवाने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संचालन अन्नू उपाध्याय ने किया। सहायक प्रधानाध्यापिका अजब बोहरा ने आभार जताया।
बीएसके, चित्तौडग़ढ़
गणतंत्र दिवस