निंबाहेड़ा समाचार
ब्रेन हंट-टू बुकलेट वितरित
निम्बाहेड़ा. वंडर सीमेंट द्वारा अपनी सीएसआर गतिविधियों के तहत राउमावि फलवा में विद्यार्थियों को ब्रेन हंट-टू बुकलेट प्रदान की गई। दैनिक भास्कर की यह प्रतियोगिता बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा निखारने का अवसर है। इस एक्टिविटी के जरिए विद्यार्थियों को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। जीवन में कुछ नया और रोचक करने की प्रेरणा मिलेगी। हेमेंद्रसिंह झाला, राहुल व्यास, प्रधानाध्यापक लालचंद मीणा मौजूद थे।
- - -
बाबा रामदेव व्यायाम शाला के चुनाव संपन्न
निम्बाहेड़ा. बाबा रामदेव व्यायाम शाला में वार्षिक चुनाव में रतनसिंह राठौड़ को निर्विरोध चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। मीटिंग में कार्यकारिणी की घोषणा कर उपाध्यक्ष मानसिंह चुंडावत, संरक्षक मंगल सिंह, केसर सिंह, रघुवीर सिंह, संगठन मंत्री प्रेमसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष ललितसिंह राठौड़, सचिव जगदीश सिंह डोडिया, क्रीड़ा मंत्री हिम्मत सिंह, सहसचिव मदन सिंह, नवयुवक मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह को बनाया। संरक्षक केसर सिंह राठौड़ ने दसवीं एवं बाहरवीं बोर्ड में प्रथम श्रेणी उत्र्तीण करने वाले विद्यार्थियों को ५०० रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।
- - -