खादी मेला शुरू, उत्पादों पर छूट
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
ग्रामोद्योग एवं खादी मेला-2014 सोमवार शाम महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित घूमर गार्डन में प्रारंभ हुआ। पांच फरवरी तक चलने वाले इस मेले में देश-प्रदेश के कई उत्पाद आए हैं। खादी के विभिन्न उत्पादों पर 15 से 25 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।
राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड व जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का शुभारंभ सोमवार शाम कलेक्टर रवि जैन तथा सर्वोदय साधना संघ के मंत्री नवरतन पटवारी ने किया। इस मेले में खादी वस्त्रों के अलावा दक्षिण भारत के जूट पायदान, महिला मंडल के उत्पाद, आचार, मसाले, पापड़, नमकीन, साबुन, शैम्पू सहित चर्म, प्लास्टिक उत्पाद, रेगजीन, बेग, लाख की चुड़ी, सर्दी के लिए स्वास्थ्यवर्धक खुराक, तिल्ली का शुद्घ तेल तथा अन्य ग्रामोद्योग और हस्तशिल्प सामग्री का प्रदर्शन व विपणन किया जा रहा है। साथ ही खान-पान की चटपटी चौपाटी भी उपलब्ध है। दस दिवसीय मेले का समय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक रहेगा।
> चित्तौडग़ढ़. खादी मेले का अवलोकन करते हुए कलेक्टर रवि जैन व अन्य।