मवेशियों से मुक्त होगा विजय स्तंभ परिसर
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग जयपुर के अधीक्षक एके तिवारी ने कहा कि विजय स्तंभ पर गाय, सुअर जैसे मवेशियों को रोकने के लिए काऊ कैचर लगाया जाएगा, वहीं आसपास दीवार भी बनाई जाएगी।
तिवारी मंगलवार को दुर्ग भ्रमण के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि दुर्ग पर आवश्यकता अनुसार स्मारकों पर रेलिंग लगाई जाएगी। वल्र्ड हेरिटेज में चयन होने के मद्देनजर स्मारकों के रखरखाव समेत आवश्यक कार्य चरणबद्ध रूप से करवाए जाएंगे। लपकों की समस्या पर कहा कि इन पर अंकुश का काम मोटे तौर पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन का है। फिर भी हमारे पास शिकायत आने पर नोटिस दिए जाते हैं। अतिक्रमण की शिकायतों पर भी विभाग नोटिस देता है।
विभाग पूरे राज्य में स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर स्टाफ बढ़वाने की मांग की जाती है। अधीक्षक तिवारी समेत हैड क्लर्क आरसी शुक्ला, पुरातत्व संरक्षण आरके मीणा आदि अधिकारियों ने ऐतिहासिक स्मारकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मृगवन में बन रही दीवार, टैंक के निर्माण कार्य को भी देखा।
> चित्तौडग़ढ़. दुर्ग स्थित तोपखाना परिसर में मूर्तिशाला का निरीक्षण करते हुए अधीक्षक तिवारी व अन्य।