- Hindi News
- मानव श्रृंखला बनाकर फूंका मंत्री का पुतला
मानव श्रृंखला बनाकर फूंका मंत्री का पुतला
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
विद्यार्थी मित्रों के विरोध में बयानबाजी करने वाले शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ का मंगलवार को दोपहर में राजस्थान विद्यार्थी मित्र महासंघ ने मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया तथा पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
महासंघ की मीटिंग नेहरू गार्डन में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संपतलाल जाट एवं अध्यक्षता अशोक व्यास ने की। पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा मंत्री सर्राफ ने 24 जनवरी को विद्यार्थी मित्रों को विरोध में दिए बयान की निंदा कर रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते विद्यार्थी मित्रों के पक्ष में राज्य सरकार उचित कार्रवाई नहीं करेगी तो, फरवरी में विद्यार्थी मित्र जयपुर कूच करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे एवं मानव शृंखला बनाई तथा शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद विविध मांगों के संबंध में सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संस्कृत जिलाध्यक्ष तेज कुमार जोशी, अर्जुन सिंह चूंडावत, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन भट्ट, कन्हैयालाल जाट, जिला महामंत्री प्रकाश तंबोली, ब्लाक अध्यक्ष डालचंद जाट, हिम्मत सिंह भाटी, हेमराज मेनारिया सहित विद्यार्थी मित्र मौजूद थे।
> चित्तौडग़ढ़. शिक्षा मंत्री के बयान के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौराहा पर मानव श्रृंखला बनाते विद्यार्थी मित्र।