विकलांगजन परीक्षण शिविर आयोजित
चित्तौडग़ढ़. ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन के सीएसआर कार्यक्रम स्वावलंबन अभियान के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जीटी रोड कानपुर के सहयोग से सांवलियाजी बहुउद्देशीय विकलांग सेवा संस्थान चंदेरिया में परीक्षण शिविर लगाया गया।
संस्था सचिव मंजीतसिंह गरेवाल ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक विकलांगजनों ने पंजीयन करवाया। दिल्ली के पुरुषोत्तम रिखाड़ी लाइजनिंग ऑफिसर एलिम्को के नेतृत्व में टीम ने परीक्षण किया। जिनको ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, दृष्टि बधितार्थ फोल्डिंग छड़ी, एमएसआई ईडी किट वितरण के लिए चयन किया। उन्हें 26 फरवरी को सांवलियाजी बहुउद्देशीय विकलांग सेवा संस्थान चंदेरिया में समारोह आयोजित कर उपकरण वितरित किए जाएंगे। शिविर का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने अवलोकन किया। संस्था उपाध्यक्ष हरीश पुरोहित, संस्थापक सचिव ओमप्रकाश जोशी सहित स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।