पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रस्तुतियों ने मन मोहा

प्रस्तुतियों ने मन मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
गणतंत्र दिवस की शाम सैनिक स्कूल आडिटोरियम में 20 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
मुख्य अतिथि कलेक्टर रवि जैन थे। विशिष्ट अतिथि सीईओ जगवीर सिंह, तहसीलदार सीमा खेतान, डीईओ माध्यमिक मुरारीलाल शर्मा, डीईईओ सुभाष शर्मा, एडीईओ राधेश्याम जोशी थे। बच्चों ने देशभक्ति, राजस्थानी गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन अजय गगरानी ने किया। कार्यक्रम संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सीओ स्काउट चंद्र शंकर श्रीवास्तव, सैनिक स्कूल प्राचार्य ग्रुप कैप्टन डीसी सिक्रोरिया, नगर परिषद आयुक्त मौजूद थे।
हिंद जिंक स्कूल परिसर में उपप्राचार्य एमआर वी झा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सर्वेश खिमेसरा ने कविता, अनुश्री पारीक, मोनालिसा ने विचार रखे। संचालन विवेका शेखावत, शुभांगी ने किया। यह जानकारी विद्यालय जनप्रतिनिधि वंदनासिंह ने दी। गायत्री आदर्श मावि मंदिर मधुवन में संचालक श्यामलाल धाकड़ ने ध्वजारोहण किया। राउप्रावि कीरखेड़ा में गणतंत्र दिवस पर कीरों के राव समाज शिव विकास समिति कार्यकर्ता व सदस्यों ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की। पार्षद रमेश लड्ढा, समाज के संभागीय अध्यक्ष उदयलाल कीर, हेड मास्टर भगवतीलाल दाधीच उपस्थित थे। वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से सामुदायिक भवन शास्त्री नगर में ध्वजारोहण मंच अध्यक्ष नवरतन पटवारी ने किया। मुख्य अतिथि गोवर्धनलाल पलोड़ थे। महासचिव आरसी डाड ने स्वागत किया। सुरेश बोहरा, अशोक उपाध्याय, डीएस जोशी, अमरकंठ उपाध्याय, डीएल कुमावत, मुज्जमिल हुसैन, बुधरमल भोजवानी, सत्यनारायण टेलर, मदनलाल सरूपरिया, बंशीलाल गौड़, कन्हैयालाल नाराणीवाल, रमेशचंद्र ओझा, कालूलाल शर्मा, अब्दुल जब्बार उपस्थित थे। संचालन डीएस जोशी ने किया। बीएल भट्ट ने आभार जताया। राउप्रावि आछोड़ा में ध्वजारोहण संस्था प्रधान ओमप्रकाश एणियां ने किया। खुमानसिंह राणावत, रामजस सेन, तुलसीराम डांगी, भंवरलाल प्रजापत, मंजू शर्मा, सविता अग्रवाल, निर्मला गांछा, सुधा बाबेल उपस्थित थे। संचालन अध्यापक कमलेश भट्ट ने किया। बिड़ला शिक्षा केंद्र पर बिड़ला सीमेंट वक्र्स के एस थत्ते ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। चारों सदनों द्वारा देशभक्ति गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी गई। संचालन मास्टर सौरभ, कोमल, अस्मिता ने किया। छात्रा कप्तान अभिलाषा मीणा ने आभार जताया। रामावि शंभूपुरा में मुख्य अतिथि सरपंच कालीबाई, विशिष्ट अतिथि रामचंद्र डांगी, बंशीलाल डांगी थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान महेंद्र कुमार रातडिय़ा ने की। कृष्णकांत दशोरा, आशा शर्मा, प्रतिमा शर्मा, सुशीला लाहोटी, शशिकला शर्मा, शकुंतला सोमानी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन हरीश खत्री ने किया।
आकोला. पंचायत में सरपंच चंदादेवी मालीवाल, राउप्रावि बाबरियों का खेड़ा में संस्था प्रधान रामलाल खटीक, राउमावि गुंदली में संस्था प्रधान कुलदीपसिंह चुंडावत, राउमावि बस स्टैंड पर संस्था प्रधान कालूसिंह, राबामावि में प्रधानाध्यापिका ललिता चाष्टा, राउप्रावि जवाहर नगर में लोकेश जोशी ने, पशु चिकित्सालय पर डॉ. विष्णु विजयवर्गीय, सहारा इंडिया कार्यालय पर गुलाबचंद जाट ने ध्वजारोहण किया।
जाशमा. कानाखेड़ा रामावि में मुख्य अतिथि बैंक प्रबंधक नंदकिशोर थे। अध्यक्षता सरपंच भैरूलाल गाडरी ने की। संचालन बालूराम बैरवा ने किया।
कन्नौज. सावा में मोहम्मद शेर खान की सदारत में संचालित मिल्लत पब्लिक स्कूल में अध्यक्षता पूर्व सरपंच उस्मान खान ने की। आठवीं में प्रथम रहे छात्र प्रवीण प्रजापत को लैपटॉप दिया गया। मदरसा प्रधानाध्यापिका शमरोज बेगम ने प्रबंधन कमेटी के सदस्य मोहम्मद रशीद शेख द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए घोषित की प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी। सेक्रेट्री निसार मोहम्मद शेख ने मिड डे मील की गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई। शब्बीर खान, शंकरलाल मंडोवरा, ख्यालीलाल समदानी उपस्थित थे। संचालन सुरेंद्र टांक ने किया।
सांवलियाजी. मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि ममतेश शर्मा, बाबूलाल खटीक, हजारीदास वैष्णव थे। अध्यक्षता सरपंच कन्हैयादास वैष्णव ने की। संचालन हजारीलाल कुल्मी ने किया। नवोदय विद्यालय में प्राचार्य रोहित सारस्वत, कॉलेज में डॉ. एसएल खटीक, मंदिर मंडल कार्यालय में अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, पंचायत में सरपंच कन्हैयादास वैष्णव, एसबीबीजे में शाखा प्रबंधक प्रकाश दशोरा, सीएचसी में प्रभारी डॉ. जाहिद मोहम्मद, एसआरएस आईटीआई में प्रशासक मुकेश शर्मा, पोटला पंचायत में सरपंच कस्तुरी जाट ने ध्वजारोहण किया।
बड़ीसादड़ी. मुख्य समारोह कृष्ण वाटिका मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार किशनलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि सीआई हीरालाल मीणा, शंकर सोनी, ईईओ मनीष सोनी थे। अध्यक्षता चेयरपर्सन आभा महात्मा ने की। समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 31 लोगों को सम्मानित किया। थाने में सीआई हीरालाल मीणा, पंचायत समिति में कार्यवाही बीडीओ हरीशंकर सुथार, सर्वशिक्षा अभियान पर बीईईओ अशोक मेहता, एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम गीतेश श्रीमालवीय, नपा में चेयरपर्सन आभा महात्मा ने ध्वजारोहण किया। नगर के राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों में संस्था प्रधानों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कपासन. बुहरानीया उप्रावि में श्यामसुंदर डिडवानिया, नंदकिशोर स्वर्णकार ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण शेख अब्बास अली बोहरा की अध्यक्षता में हुआ। अतिथि नपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, बीईओ मोहनदास साधु, एबीईओ जगदीशचंद्र व बालमुकुंद व्यास, सोहनलाल उपाध्याय थे। संस्था प्रधान के विद्यालय के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने की मांग पर नपाध्यक्ष ने लाइन हटवाने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संचालन अन्नू उपाध्याय ने किया। सहायक प्रधानाध्यापिका अजब बोहरा ने आभार जताया।
पहुंना. राबाउमावि में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच शांतिलाल बीराणी थे। अध्यक्षता सरपंच सुनीता देवी ने की। विशिष्ट अतिथि रतन जीनगर, कमलनयन तोतला, जीएसएस अध्यक्ष कमालुद्दीन रंगरेज, शब्बीर मोहम्मद, पंस सदस्य नानूराम रैगर, गोवर्धनलाल सोनी, शिवशंकर शर्मा, रामलाल गाडरी व रतनलाल अजमेरा थे। पंचायत में सरपंच सुनीता देवी, राउप्रावि रतनखेड़ी में संस्था प्रधान रतनलाल ने ध्वज फहराया।