पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिनोता के युवक की एमपी में हादसे में मौत

बिनोता के युवक की एमपी में हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - निम्बाहेड़ा/बिनोता
नीमच में भाटखेड़ा के समीप ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बिनोता के पूर्व सरपंच के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे से बिनोता में शोक की लहर दौड़ गई।
बिनोता के पूर्व सरपंच जगदीश वैष्णव का बेटा राजेंद्र उर्फ बबलू वैष्णव ((32)) अपने मित्र सोहनलाल उर्फ भोलू पुत्र शोभागमल कुमावत के साथ सोमवार को नीमच की ओर गया था। भाटखेड़ा के पास सामने से आती ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नीमच अस्पताल ले जाया गया, जहां राजेंद्र उर्फ बबलू वैष्णव ने दम तोड़ दिया। सोहनलाल को भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर राजेंद्र उर्फ बबलू का अंतिम संस्कार किया गया। बबलू की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। अंतिम यात्रा के दौरान कई लोगों की आंखें सजल हो गई।
बताया गया कि राजेंद्र मिलनसार व हंसमुख स्वभाव का होने के कारण सभी का चहेता था। बबलू दोनों पांवों से विकलांग था। बीए करने के बाद उसने कंप्यूटर में जयपुर से डिप्लोमा प्राप्त कर वह घर पर ही मोबाइल व कंप्यूटर संबंधी कार्य करता था। उसकी मां का करीब 12 साल पहले निधन हो गया था। बबलू अविवाहित भी था।